न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक आर्यन के 3 रुपए में हेयरकट, शेयर किया वीडियो, अक्षय-ट्विंकल ने ऐसे दी बेटी नितारा को बर्थडे की बधाई

चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन जल्द ही 'चंदू चैंपियन' फिल्म में नजर आएंगे। कार्तिक इस फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 7:10:50

कार्तिक आर्यन के 3 रुपए में हेयरकट, शेयर किया वीडियो, अक्षय-ट्विंकल ने ऐसे दी बेटी नितारा को बर्थडे की बधाई

चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन जल्द ही 'चंदू चैंपियन' फिल्म में नजर आएंगे। कार्तिक इस फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच कार्तिक ने फिल्म के सेट एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक पेड़ के नीचे एक कुर्सी पर बैठे बाल कटवा रहे हैं। कार्तिक बिल्कुल मस्त अंदाज में बैठे हैं।

इस दौरान उनका फिल्म से नया लुक भी देखने को मिल रहा है। हालांकि इस वीडियो में लोगों का ध्यान कार्तिक से ज्यादा पेड़ पर लटके हुए बाल कटाने की प्राइज लिस्ट वाले बोर्ड पर गया। उस पर लिखा था-'हेयरकट-5 रुपए, पेड़ के नीचे 7 रुपए, कार्तिक आर्यन हेयरस्टाइल 3 रुपए।' बहुत से फैंस ने इस पर हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

कुछ यूजर्स कार्तिक की तारीफ करते हुए उन्हें 'डाउन टू अर्थ' और 'डेडिकेटेड' एक्टर बता रहे हैं। बता दें कि 'चंदू चैंपियन' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसकी शूटिंग अगले 6 महीनों में होगी। माना जा रहा है कि इसे अगले साल जून में रिलीज किया जा सकता है। कार्तिक के पास 'भूल भुलैया 3' और 'आशिकी 3' जैसी फिल्में भी हैं।

अक्षय ने पूछा, बेटियां इतनी जल्दी बड़ी क्यों हो जाती हैं...

अक्षय कुमार की बेटी नितारा भाटिया सोमवार (25 सितंबर) को 11 साल की हो गई। इस मौके पर अक्षय ने बेहद इमोशनल मैसेज शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सी बीच से नितारा के साथ एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें पिता-पुत्री समुद्र में कुछ बेहतरीन पल बिता रहे हैं। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, ''मुझे कभी समझ नहीं आया कि बेटियां इतनी जल्दी बड़ी क्यों हो जाती हैं।

मेरी क्यूट डॉटर, जो नन्हे कदम उठाने के लिए मेरा हाथ पकड़ती थी, जल्द ही एक यंग गर्ल बन जाएगी, जिसे पूरी दुनिया जीतनी है। नितारा, मुझे तुम पर और तुम्हारे क्रिएटिव माइंड पर बहुत प्राउड है। अन्य बच्चे डिज्नीलैंड की यात्रा करना चाहते हैं, आप अपना डिज्नीलैंड बनाना चाहती हैं। अपने पंख फैलाओ, मैं और तुम्हारी मां हमेशा आपको सपोर्ट देने की कोशिश करेंगे। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्रिंसेस।” अक्षय की पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने जन्मदिन की एक झलक शेयर की।

उन्होंने एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की जिसमें नितारा एक जगह पर रॉक क्लाइंबिंग करती दिख रही हैं। इसके बाद नितारा केक काटती दिखीं। ट्विंकल ने लिखा, “My funny little monster turns 11, नितारा को अब मैं वह सब कुछ देना चाहती हूं, जो मैं एक बच्चे के रूप में हासिल नहीं कर पाई थी। सितंबर के इन सभी बर्थडे की वजह से मेरी जेब थोड़ी खाली है लेकिन मेरे दिल में बहुत कुछ है।” उल्लेखनीय है कि 9 सितंबर को ट्विंकल के पति अक्षय और 15 सितंबर को उनके बेटे आरव भाटिया का जन्मदिन था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश