न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक आर्यन को देख बेकाबू हुए फैंस, मिलने के चक्कर में तोड़ डाले बैरीकेड्स, चोटिल होने से बचे एक्टर, वीडियो वायरल

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस में उनके लिए जबरदस्त दीवानगी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 1:15:37

कार्तिक आर्यन को देख बेकाबू हुए फैंस, मिलने के चक्कर में तोड़ डाले बैरीकेड्स, चोटिल होने से बचे एक्टर, वीडियो वायरल

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस में उनके लिए जबरदस्त दीवानगी नजर आती है। हालांकि वे अपने चहेते स्टार की झलक पाने या उनसे मिलने के चक्कर में कभी-कभी बेकाबू भी हो जाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्तिक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे।

दरअसल कार्तिक गुजरात में आयोजित फिल्मफेयर अवार्ड्स में पहुंचे थे और वो आगे बढ़ रहे थे तभी उनके फैंस उन्हें देखकर आवाजें लगाने लगे। ऐसे में फैंस को खुश करने के चक्कर में कार्तिक उनके पास पहुंच गए और हाथ मिलाने लगे। तभी एक शख्स ने कार्तिक का हाथ पकड़ लिया और जैसे ही एक्टर को यह अनसेफ लगा तो वे हाथ छुड़वाकर वहां से निकलने की कोशिश करने लगे।

तब सभी लोग कार्तिक की तरफ आने लगे और वहां उन्हें रोकने के लिए जो बैरिकेड लगाए गए थे वो टूट गए। जैसे ही बैरिकेड गिरे कार्तिक किसी तरह से पीछे हट गए, नहीं तो उन्हें काफी चोट लग सकती थी। फिर भी वहां खड़े कई लोग एक साथ गिर गए। इसके बाद कार्तिक के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता है। इसके बाद कार्तिक ने खुद को संभालते हुए दूर से ही फैंस से इंटरेक्ट किया।

कार्तिक को लेकर फैंस ने जताई चिंता, अब इन फिल्मों में दिखेंगे अभिनेता

वहीं सिक्योरिटी गार्ड्स ने सुरक्षा के मद्देनजर कार्तिक को वहां मची भगदड़ से तुरंत जाने को कहा। अच्छी बात ये है कि इस घटना में एक्टर को कोई चोट नहीं लगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद कार्तिक के फैंस चिंता में आ गए। एक यूजर ने लिखा, “ये सुरक्षा की कड़ी चूक है जिसकी वजह से घटना हुई।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “वह हाथ मिलाने गए और बैरिकेड ही टूट गया।” तीसरे ने लिखा, “कार्तिक आर्यन आने वाले समय के सुपरस्टार हैं, ये फैंस के लिए उनका प्यार है।” कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार पिछली साल आई फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। अब जल्द ही कार्तिक अपनी अगली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में दिखाई देंगे।

इस मूवी में एक्टर भारतीय सेना के एक जवान की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म में एक्टर के अपोजिट कौनसी हीरोईन होगी, इसको लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ। कार्तिक की फिल्म ‘आशिकी 3’ का पिछले साल अनाउंसमेंट किया गया था। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस करने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम