न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक ने इसलिए एक साल बाद खाई चीनी, शेयर किया वीडियो और नोट, ‘एनिमल पार्क’ के बारे में ऐसा बोले शाहिद

एक्टर कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी। इसमें वे कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Feb 2024 11:43:58

2 News : कार्तिक ने इसलिए एक साल बाद खाई चीनी, शेयर किया वीडियो और नोट, ‘एनिमल पार्क’ के बारे में ऐसा बोले शाहिद

एक्टर कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी। इसमें वे कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते नजर आए थे। अब कार्तिक की अगली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ है। कार्तिक ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है। कार्तिक ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कार्तिक ने एक नोट भी लिखा है।

कार्तिक ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म के लिए सख्त डिसिप्लिन अपनाना पड़ा। दरअसल कार्तिक फिल्म में फ्रीस्टाइल तैराक मुरलीकांत पेटकर की भुमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें काफी मुश्किल भरे डाइट प्लान से गुजरना पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के सेट पर कार्तिक, कबीर और बाकी क्रू के साथ दिख रहे हैं। कबीर, कार्तिक को पूरी प्लेट रसमलाई खिला रहे हैं। कार्तिक ने मजे लेकर मिठाई खाई और कबीर को गले लगाया। बाकी क्रू मेंबर मुस्कुरा रहे हैं।

कार्तिक ने नोट में लिखा, “इस रसमलाई का स्वाद जीत जैसा है! आखिरकार एक साल बाद चीनी खा रहा हूं!! एक साल से ज्यादा की गहन तैयारी और दुनियाभर में 8 महीने की दिन-रात शूटिंग के बाद, आज हमने 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग पूरी कर ली और यह मेरी पसंदीदा रसमलाई से अधिक मीठी नहीं हो सकती थी जिसने मेरे लिए यह चुनौतीपूर्ण रास्ता बनाया... आप एक गहन प्रेरणा रहे हैं कबीर खान सर!” बता दें कि ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शाहिद ने कहा, अगर मैं और रणबीर साथ में फिल्म करेंगे तो बहुत अच्छा होगा लेकिन...

पिछले साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘एनिमल’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसमें रणबीर कपूर लीड एक्टर थे, जबकि अन्य कलाकारों में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना व तृप्ति डिमरी ने भी दर्शकों का खूब प्यार पाया। अब फैंस को इसके फिल्म के दूसरे पार्ट ‘एनिमल पार्क‘ का इंतजार है, जिसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

इस बीच कहा जा रहा है कि इसमें रणबीर के साथ शाहिद कपूर भी होंगे। बता दें कि ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ही शाहिद की सुपरहिट मूवी ‘कबीर सिंह’ भी बनाई थी। अब बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में शाहिद ने स्थिति साफ की है। शाहिद ने कहा कि मेरी ‘एनिमल पार्क’ में काम करने की संभावना बहुत कम है। अगर मैं और रणबीर साथ में कोई फिल्म करेंगे तो ये बहुत अच्छा होगा लेकिन यूनिवर्स बहुत अलग हैं।

ये मेरे हाथ में नहीं है और आसान भी नहीं है। क्या ये प्रेक्टिकली पॉसिबल है? साथ ही क्या ये करने लायक है। लेकिन मेरे मन में इसको लेकर कई सारे सवाल हैं, जैसे कि इसे लिखेगा कौन? और ये कब बनेगी। कई और भी चीजें होती हैं, जिन्हें फिल्म बनाने से पहले सोचना पड़ता है। फिलहाल शाहिद फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ के प्रमोशन में बिजी हैं, जिसमें वे पहली बार कृति सेनन के साथ दिखेंगे। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम