न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक ने शुरू की करिअर की सबसे बड़ी फिल्म की शूटिंग, ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का गाना ‘कतरा-कतरा’ रिलीज

एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर फैंस के बीच हमेशा तगड़ा क्रेज रहता है। वे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में बराबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Mar 2024 2:07:53

2 News : कार्तिक ने शुरू की करिअर की सबसे बड़ी फिल्म की शूटिंग, ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का गाना ‘कतरा-कतरा’ रिलीज

एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर फैंस के बीच हमेशा तगड़ा क्रेज रहता है। वे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में बराबर दिलचस्पी रखते हैं। कार्तिक खास तौर से युवाओं के दिलों की धड़कन बने हुए हैं। अब कार्तिक एक बार फिर से बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने को बेकरार हैं। कार्तिक अपनी अगली फिल्म ‘भूल भूलैया 3’ की शूटिंग करने के लिए आज शनिवार (9 मार्च) को पूरी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर यह जानकारी दी। कार्तिक ने शूटिंग शुरू करने से पहले अपने घर में पूजा की और सभी देवी-देवताओं के आगे हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगा। कार्तिक ने मंदिर में पूजा करने की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “आज मैं अपने करिअर की सबसे बड़ी फिल्म शुरू करने जा रहा हूं, शुभांरभ, भूल भुलैया 3।”

इस फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी हैं। फिल्म में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी अहम रोल में दिखेंगे। हाल ही में कार्तिक ने फिल्म में ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की की एंट्री भी कंफर्म की थी। अभी फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। कार्तिक की मचअवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

देशभक्ति से प्रेरित फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में है सारा अली खान का मुख्य रोल

प्राइम वीडियो ने आज शनिवार (9 मार्च) को एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का म्यूजिक वीडियो ‘कतरा कतरा’ लॉन्च कर दिया। गाने को मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने गाया है। राघव शर्मा ने इसे लिखा और कंपोज किया है। इस गाने को पहली बार गोवा में 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में दिखाया गया।

वहां सुखविंदर ने एक जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान डायरेक्टर कन्नन अय्यर, सारा, फिल्म के निर्माता करण जौहर और अपूर्व मेहता मौजूद थे। यह गीत क्विट इंडिया मूवमेंट के दौरान गुमनाम नायकों के जज्बे और समर्पण को खूबसूरती से पेश करता है। बता दें कि ‘ऐ वतन मेरे वतन’ एक अमेजन ओरिजिनल देशभक्ति से भरा थ्रिलर-ड्रामा है जिसमें सारा लीड रोल में हैं। ये फिल्म धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन है, जिसे करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित किया गया है।

कन्नन अय्यर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी अय्यर और दारब फारूकी ने लिखी है। फिल्म में सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ’ नील और आनंद तिवारी के भी खास रोल हैं। इमरान हाशमी की गेस्ट अपीयरेंस है। इसका प्रीमियर भारत में प्राइम वीडियो पर और 240 से ज्यादा देश और क्षेत्रों में 21 मार्च को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका