न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ के बाद कार्तिक-तृप्ति की एक और फिल्म पक्की, विक्रांत की फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का ट्रेलर रिलीज

एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। कार्तिक की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 May 2024 2:14:59

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ के बाद कार्तिक-तृप्ति की एक और फिल्म पक्की, विक्रांत की फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का ट्रेलर रिलीज

एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। कार्तिक की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कार्तिक फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। इसके बाद कार्तिक ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग जारी है।

इसमें कार्तिक की जोड़ी पहली बार एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ बनी है। तृप्ति पिछले साल रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आई थीं और तबसे ही हर ओर उनकी चर्चा है। सोशल मीडिया पर उन्हें नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है। इस बीच कार्तिक और तृप्ति ने साथ में एक और फिल्म करने के लिए रजामंदी दे दी है। उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आ गई है।

इस रोमांटिक फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बसु करेंगे और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग अगस्त में शुरू हो जाएगी। चर्चा है कि यह अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि कार्तिक की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी, जिसमें उन्हें कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते देखा गया था।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,tripti dimri,actress tripti dimri,kartik tripti,bhool bhulaiyaa 3,anurag basu,vikrant massey,blackour movie,blackout trailer,sunil grover,mouni roy

7 जून को जियो सिनेमा पर होगा ‘ब्लैकआउट’ का प्रीमियर

आज एक्टर विक्रांत मैसी की प्रतिभा को हर कोई मान चुका है। विक्रांत ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल में जो परफोरमेंस दी उसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग में तगड़ा इजाफा हुआ है। फैंस बार-बार उनकी एक्टिंग देखना चाहते हैं। विक्रांत फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्लैकआउट’ को लेकर चर्चा में हैं।

इस फिल्म को सिनेमाघरों के बजाय OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। विक्रांत ने एक दिन पहले फिल्म का पोस्टर जारी किया था और आज गुरुवार (30 मई) को इसका ट्रेलर सामने आ गया है। फिल्म दर्शकों को पुणे की सड़कों पर ले जाती है, जहां एक रात का अंधेरा शहर को रहस्य के जंजाल में लपेट देता है। कहानी कई आश्चर्यजनक मोड़ लेती है क्योंकि क्राइम रिपोर्टर ‘लेनी’ (विक्रांत) लालच और त्रासदी के जाल में उलझ जाता है।

ट्रेलर देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। फिल्म का प्रीमियर 7 जून को जियो सिनेमा पर होगा। फिल्म में विक्रांत के साथ मौनी रॉय और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। इसके डायरेक्टर देवांग शशिन भावसार हैं और कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष