न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करिश्मा कपूर ने 33 साल बाद किया यह खुलासा, इनके साथ रिश्ता नहीं छुपाना चाहतीं श्रद्धा कपूर

दिवंगत राज कपूर की पोती और रणधीर कपूर व बबीता की बेटी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Mar 2024 7:36:43

2 News : करिश्मा कपूर ने 33 साल बाद किया यह खुलासा, इनके साथ रिश्ता नहीं छुपाना चाहतीं श्रद्धा कपूर

दिवंगत राज कपूर की पोती और रणधीर कपूर व बबीता की बेटी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती का जादू बिखेरा। करिश्मा ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। शुरुआत में रोमांटिक रोल करने वालीं करिश्मा ने बाद में दूसरी चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में भी खुद को साबित किया। करिश्मा के खाते में ‘अनाड़ी’, ‘राजा बाबू’, राजा हिंदुस्तानी, ‘दिल तो पागल है’, ‘हीरो नंबर वन’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’, ‘कुली नंबर वन’, ‘बीवी नंबर वन’ और ‘जुबैदा’ जैसी फिल्में हैं।

करिश्मा की पहली फिल्म साल 1991 में आई ‘प्रेम कैदी’ थी, जिसमें उनके हीरो साउथ इंडियन एक्टर हरीश थे। करिश्मा को बॉलीवुड में कदम रखे 33 साल हो गए हैं, लेकिन कई फैंस नहीं जानते हैं कि उनके नाम का सही उच्चारण क्या है। हालांकि अब यह खुलासा खुद करिश्मा ने किया है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ की कास्ट नजर आ रही है।

क्लिप में जब करिश्मा से पूछा गया कि उनके नाम का सही प्रनाउनसिएशन क्या है तो एक्ट्रेस ने कहा कि करिज्मा। इसे सुनकर सभी चौक जाते हैं। इस पर एक्टर पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि मुझे भी आज ही पता चला। तब करिश्मा कहती हैं, पंकज जी...वहीं सारा अली खान कहती हैं, आपने कभी किसी को सही नहीं किया तो एक्ट्रेस कहती हैं अब बहुत साल हो चुके हैं। जो भी बुलाना है बुला लेते हैं। इस पर एक्टर विजय वर्मा कहते हैं कि मैं उन्हें हमेशा से उनके निक नेम ‘लोलो’ से पुकारता हूं तो मुझे और कोई नाम नहीं पता।

राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं श्रद्धा कपूर, हाल ही जामनगर में दिखे थे साथ

शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर पिछले कुछ दिनों से कहा जा रहा है कि वह राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। राहुल उनकी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लेखक हैं। मार्च की शुरुआत में जब जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन थे तब श्रद्धा को एयरपोर्ट पर राहुल के साथ स्पॉट किया गया था। हालांकि श्रद्धा मीडिया के सामने उनके साथ खुलकर नहीं आ रही थीं।

अब खबर आ रही है कि श्रद्धा रिश्ते को किसी से छिपाना नहीं चाहती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रिश्ता अब उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां वे इसे किसी से छिपाना नहीं चाहते। वेबसाइट के मुताबिक दोनों फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के दौरान साथ आए। उस दौरान दोनों का बॉन्ड स्ट्रॉन्ग हो गया। वे एक-दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल हैं इसलिए अब रिलेशन को छिपाना नहीं चाहते।

रिपोर्ट में यह भी है कि भले ही उन्हें साथ फोटो क्लिक करवाने में परेशानी नहीं है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे जल्द ही रिलेशनशिप ऑफिशयल करेंगे। दोनों काफी प्राईवेट हैं और रिश्ते को लाइमलाइट से बचाना चाहते हैं। दोनों फिलहाल हैप्पी प्लेस में हैं। दोनों का परिवार भी उन्हें साथ में पसंद करता है। श्रद्धा के वर्कफ्रंट को देखें तो अब वह फिल्म ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव के साथ दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम