न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘इंडियन आइडल 14’ के मंच पर फूट-फूटकर रोने लगीं करिश्मा कपूर, देख फैंस भी हुए भावुक; वीडियो वायरल

करिश्मा कपूर कई सालों तक एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव रहने के बाद अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। करिश्मा ने 90...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Nov 2023 10:45:38

‘इंडियन आइडल 14’ के मंच पर फूट-फूटकर रोने लगीं करिश्मा कपूर, देख फैंस भी हुए भावुक; वीडियो वायरल

करिश्मा कपूर कई सालों तक एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव रहने के बाद अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। करिश्मा ने 90 के दशक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से खूब धूम मचाई। फैंस उनकी हर अदा पर मर मिटते थे। यूं तो उन्होंने अपने समय के सभी हीरो के साथ काम किया, लेकिन गोविंदा के साथ उनकी कैमेस्ट्री कुछ ज्यादा ही जमी। दोनों की डांस और कॉमिक टाइमिंग कमाल की थी।

करिश्मा आजकल फिल्मों से तो दूर हैं, लेकिन वह पार्टी समारोह और टीवी शो में नजर आती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें रोता देख फैंस भावुक हो गए। दरअसल, सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इसमें कंटेस्टेंट महिमा भट्टाचार्जी करिश्मा के दादा दिग्गज एक्टर व फिल्ममेकर राज कपूर के लुक में नजर आती हैं। महिमा दिवंगत राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का गाना 'जीना यहां मरना यहां' गा रही हैं।

इस गाने को सुनकर करिश्मा इमोशनल हो जाती हैं। वह कहती हैं, “इस गाने के जो शब्द है, यही हम लोग हैं।” इसके बाद करिश्मा दादा को याद करते हुए सबके सामने फूट-फूटकर रोने लगती हैं। करिश्मा कहती हैं, “जो भी हैं हम आज इसके लिए इनका शुक्रिया।” करिश्मा को ऐसे देख वहां मौजूद जज कुमार सानू, श्रेया घोषाल व विशाल ददलानी और कंटेस्टेंट भी इमोशनल हो जाते हैं। करिश्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करिश्मा कपूर के हैं दो बच्चे, संजय कपूर से हो चुका है तलाक

बता दें कि ‘इंडियन आइडल’ सोनी टीवी पर शनिवार और रविवार रात 8 बजे ऑन एयर होता है। जहां इस वीकेंड एक एपिसोड में करिश्मा गेस्ट के रूप में आएंगी, वहीं दूसरे एपिसोड में उनके चचेरे भाई रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना दिखेंगे। रणबीर व रश्मिका ‘एनिमल’ फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे। यह मच अवेटेड फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

बहरहाल रणधीर कपूर व बबीता की बेटी करिश्मा (49) की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो उनकी शादी साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ हुई थी। साल 2016 में उनका तलाक हो गया। उनकी एक बेटी समीरा और बेटा कियान है। करिश्मा अक्सर गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती दिखती हैं। उनकी गर्ल गैंग में छोटी बहन करीना कपूर, अरोड़ा सिस्टर्स मलाइका और अमृता शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे