न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण को करीना, रवीना, मलाइका ने ऐसे किया बर्थडे विश, ईशा ने समर्थ को लेकर दी यह रिएक्शन

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर आज शनिवार (25 मई) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 52 साल के हो गए। करण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 May 2024 12:34:54

2 News : करण को करीना, रवीना, मलाइका ने ऐसे किया बर्थडे विश, ईशा ने समर्थ को लेकर दी यह रिएक्शन

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर आज शनिवार (25 मई) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 52 साल के हो गए। करण को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में फिल्ममेकर कुछ खाते हुए दिख रहे हैं।

कैप्शन में लिखा, “आपके जन्मदिन पर मैं आपको लेगोलैंड की दो टिकट दे रही हूं। आप और मैं। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं। हैप्पी बर्थडे माय KJO”. दूसरी फोटो में करण और करीना साथ में पोज दे रहे हैं। करीना ने लिखा, “आप जैसा कोई भी नहीं है। लव यू फॉरएवर करण।” 90 के दशक में कमाल करने वालीं एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर करण के साथ कई नई और पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें दोनों के बीच मजबूत बोंडिंग नजर आ रही है। कुछ फोटो में उनके साथ रेखा, काजोल, मनीष मल्होत्रा भी हैं।

रवीना ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो करण जौहर। हमेशा प्यार और सफलता मिले। उड़ने तक हम हमेशा 18 के रहें।” अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “हैप्पी बर्थडे यू बॉय, लव यू लोड्स।” इससे पहले करण ने शुक्रवार को पार्टी रखी, जिसमें काजोल, फराह खान, अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर, नताशा पूनावाला समेत कई सेलेब्स ने रौनक बढ़ाई।

‘BB-17’ फेम ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का हो चुका है ब्रेकअप

‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा रहे एक्ट्रेस ईशा मालवीय और एक्टर समर्थ जुरेल का कुछ दिनों पहले ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप के बाद समर्थ ने ईशा पर कई आरोप लगाए। अब ईशा ने इस पर रिएक्शन दी है। ईशा ने गलाटा इंडिया से बात करते हुए कहा कि पता नहीं मैं क्यों इतनी पागल हूं। मेरी न अब जीरो सेल्फ रस्पेक्ट रह गई है। लेकिन मैं ऐसी लड़की हूं जो किसी भी इंसान पर आसानी से गिवअप नहीं करती।

चाहे सामने वाला मुझे कितना भी इग्नोर करे मैं तब भी पीछे रहती हूं कि बात करो न बात करो। मुझे हाल ही पता चला कि समर्थ के चोट लगी है तो मैंने कॉल किया। मैंने उन्हें कहा कि क्या हुआ, कैसा हुआ। बाद में मुझे लगा कि मुझे कॉल नहीं करना चाहिए था, लेकिन मैंने कर दिया। लेकिन जब मैंने समर्थ का इंटरव्यू सुना न कि ईशा ने लाइव में यह सब कहा तो यार पता नहीं उसने सच सुना कि नहीं।

अब क्या है लाइव में कई लोग मुझे गोल्ड डिगर कह रहे थे तो उसमें मैंने कमेंट किया और समर्थ का नाम भी नहीं लिया था। समर्थ का इंटरव्यू सुनने के बाद मैंने उन्हें मैसेज भी किया कि यार तू क्या बोल रहा है इंटरव्यू में। उसने कहा मुझे बुरा लगा तो मैंने कर दिया। ईशा से पूछा गया कि क्या वह समर्थ को मिस कर रही हैं तो वह बोलीं नहीं मैं बिल्कुल उन्हें मिस नहीं कर रही। मैं खुश हूं कि मैं उससे बाहर आ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष