न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करिश्मा कपूर को 50वें जन्मदिन पर करीना ने यूं किया विश, रणवीर की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

रणधीर कपूर और बबीता की बेटी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 90 के दशक की फिल्मों में अपने हुस्न और अदाकारी का जादू जमकर बिखेरा। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Jun 2024 7:56:43

2 News : करिश्मा कपूर को 50वें जन्मदिन पर करीना ने यूं किया विश, रणवीर की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

रणधीर कपूर और बबीता की बेटी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 90 के दशक की फिल्मों में अपने हुस्न और अदाकारी का जादू जमकर बिखेरा। फैंस उनके खुमार में डूबे रहे। एक तो कपूर फैमिली की सदस्य और दूसरी बला की खूबसूरत, इन बातों ने उन्हें मीडिया और सिनेप्रेमियों की चहेती बना दिया। करिश्मा आज मंगलवार (25 जून) को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर करिश्मा के लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं का अंबार लगा हुआ है। करिश्मा की छोटी बहन एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने एक खास पोस्ट शेयर की है।

दोनों बहनों में जबरदस्त बोंडिंग है, इसकी झलक वे अक्सर दिखाती रहती हैं। अब करीना ने करिश्मा की तस्वीरों का खूबसूरत वीडियो कोलाज बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इनमें करिश्मा की थ्रो-बैक फोटो होने के साथ वह करीना के बेटों तैमूर और जेह के साथ खेलती दिख रही हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, “मेरे अल्टीमेट हीरो को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ये 50 साल की उम्र, 30 की साल की तरह हैं। ब्रेकफास्ट, ढेर सारी कॉफी और एपेरोल, शानदार बैग, मेरे साथ लंबी बातचीत, हंसी और डांस, चाइनीज फूड और हमेशा अपने दो बच्चों के साथ हर समय। मैं आपके लिए यही कामना करती हूं।”

करिश्मा और करीना की बेस्ट फ्रेंड्स मलाइका और अमृता अरोड़ा ने भी बर्थडे गर्ल के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की है। दोनों अभिनेत्रियों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर करिश्मा के साथ कई सारी तस्वीरें अपलोड कर शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि करिश्मा इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश में बिजी हैं। उनका बिजनेसमैन संजय कपूर से तलाक हो चुका है।

'एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी : गोधरा कांड' मूवी में रणवीर शौरी की है अहम भूमिका

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी : गोधरा कांड' का ट्रेलर आज मंगलवार (25 जून) को रिलीज हो गया। फिल्म में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कंटेस्टेंट एक्टर रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में हैं। इसमें मनोज जोशी, हितु कनोडिया, डेनिश घुमरा, गणेश यादव, मकरंद शुक्ला जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर एमके शिवाक्ष हैं।

ट्रेलर एक मिनट 34 सैकंड का है। शुरुआत में गोधरा कांड का भयानक दृश्य दिखाया गया है, जिसे देख आप अनुमान लगा सकते हैं कि वहां कैसा मंजर रहा होगा। इसमें न्याय के लिए पीड़ितों की लड़ाई को दिखाया गया है। फिल्म में रणवीर ने वकील का किरदार निभाया है, जो गोधरा कांड में पीड़ित लोगों के लिए लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर कोर्ट को बताते हैं कि साबरमती ट्रेन को जलाया नहीं गया था बल्कि उसे जलने दिया गया था।

फिल्म साल 2002 में गुजरात में हुए दंगे पर बनी है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस दंगे पर अभी तक 'चांद बुझ गया, 'परजानिया', 'फिराक' जैसी कई फिल्में और डाक्यूमेंट्री बन चुकी है। बता दें 27 फरवरी 2002 को गोधरा से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग में 60 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क