न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना ने समझाया लग्जरी लाइफ का मतलब तो हो गईं ट्रॉल, ‘बिन्नी एंड फैमिली’ मूवी का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा ही चर्चाओं में रहती हैं। बात चाहे करीना की पर्सनल लाइफ की हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ की, मीडिया को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 Aug 2024 7:13:59

2 News : करीना ने समझाया लग्जरी लाइफ का मतलब तो हो गईं ट्रॉल, ‘बिन्नी एंड फैमिली’ मूवी का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा ही चर्चाओं में रहती हैं। बात चाहे करीना की पर्सनल लाइफ की हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ की, मीडिया को कोई न कोई खबर मिल ही जाती है। करीना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही इसका गाना रिलीज किया गया था। करीना की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। करीना फोटो, वीडियो या फिर किसी न किसी पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

हाल ही में करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लग्जरी का असली मतलब समझाते हुए पोस्ट शेयर की है। करीना की ये पोस्ट यूजर्स को पसंद नहीं आई और वे उन्हें जमकर ट्रॉल कर रहे हैं। करीना ने लिखा, “लग्जरी कोई घड़ी या ब्रेसलेट नहीं है। ना ही लग्जरी किसी मैंशन या सेलबोर्ट में है। लग्जरी हंसी और दोस्तों में है। लग्जरी का मतलब बीमार ना होना है। आपके चेहरे पर बारिश की बूंदे पड़ना लग्जरी है। लग्जरी गले लगाना और चूमना है।

लग्जरी को गिफ्ट में या स्टोर में ढूंढने की जरूरत नहीं है। आप इसे पार्टी या इवेंट में मत देखो। लग्जरी का मतलब वो लोग है जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी इज्जत करते हैं। अपने पोते-पोतियों को देखना लग्जरी है। लग्जरी वो छोटी-छोटी चीजें हैं जिन्हें बिना पैसे के खरीदा जा सकता है।” करीना की इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ लोग तो उनके विचारों की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन कुछ को उनकी बात हजम नहीं हुई।

एक यूजर ने लिखा, “इस पोस्ट को पढ़ने के बाद मुझे हंसी आई। जो लोग लग्जरी में रहते हैं वो लोग ये बात कर रहे हैं कि लाइफ में लग्जरी जरूरी नहीं है।’’ दूसरे ने लिखा, “मुझे करीना से कोई परेशानी नहीं है। लेकिन उनकी इस पोस्ट को देखकर हंसी आती है। जिनके पास बहुत पैसा होता है वो लोग क्यों ऐसा ज्ञान देते हैं।” तीसरे ने लिखा, “इसका मतलब पटौदी पैलेस में कोई लग्जरी नहीं होगी।”

Kareena Kapoor Khan,actress kareena kapoor khan,kareena trolled,kareena luxury life,pataudi palace,anjini dhawan,varun dhawan,binny and family movie

‘बिन्नी एंड फैमिली’ के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं वरुण धवन की भतीजी अंजिनी

वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन की पहली फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ कुछ दिनों से चर्चाओं में है। आज शुक्रवार (30 अगस्त) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म का ट्रेलर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा, “तैयार हो जाइए अल्टीमेट प्यार और ढेर सारा ड्रामा क्योंकि बिन्नी और फैमिली आ गई है ढेर सारे हंगामे के लिए। मिलिए बिन्नी एंड फैमिली से 20 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।”

ट्रेलर में तीन जनरेशन की कहानी दिखी। एक बुजुर्ग व्यक्ति पत्नी के साथ बेटे के घर उससे मिलने और कुछ दिन साथ रहने आते हैं। बेटा और बहू तो उनके रहने में एडजस्ट करते हैं लेकिन पोती को उनसे प्रॉब्लम होने लगती है। फिल्म में अंजिनी के साथ पंकज कपूर, हिमानी शिवपुरी, राजेश कुमार, चारू शंकर और नमन त्रिपाठी ने अहम किरदार निभाया है।

फिल्म का डायरेक्शन संजय त्रिपाठी और निर्माण एकता कपूर ने किया है। बता दें कि अंजिनी के पिता सिद्धार्थ धवन हैं। सिद्धार्थ बीते जमाने के मशहूर एक्टर अनिल धवन के बेटे हैं। अनिल दिग्गज फिल्म मेकर डेविड धवन के भाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री