न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना ने इस अंदाज में किया पिता रणधीर कपूर को बर्थडे विश, फराह ने दिखाई लजीज खाने की झलक

एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता एक्टर रणधीर कपूर आज गुरुवार (15 फरवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 77 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Feb 2024 1:33:13

2 News : करीना ने इस अंदाज में किया पिता रणधीर कपूर को बर्थडे विश, फराह ने दिखाई लजीज खाने की झलक

एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता एक्टर रणधीर कपूर आज गुरुवार (15 फरवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 77 साल के हो गए। इस मौके पर रणधीर को सोशल मीडिया के माध्यम से खूब बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। करीना ने उन्हें स्पेशल स्टाइल में बर्थडे विश किया है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर पापा और बेटे जेह व तैमूर की मस्ती करते हुए प्यारी फोटो शेयर की हैं।

करीना के दोनों बेटे अपने नाना को प्यार से गले लगाते हुए और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों में बच्चों के चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा- “The HUG of life…हैप्पी बर्थडे नाना एंड टू माई पापा... मैं अपने पापा के जैसी हूं।” ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इन पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। करीना की पोस्ट पर सबा पटौदी, अमृता अरोड़ा, रिद्धिमा कपूर, जोया अख्तर समेत कई सितारों ने भी रणधीर को जन्मदिन की बधाई दी है।

इन तस्वीरों को शेयर करने से पहले करीना और करिश्मा सरप्राइज देते हुए अपने पापा से मिलने पहुंचीं। उनके घर पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर, करीना के पति सैफ अली खान व परिवार के कई लोग दिखाई दिए। अब पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें करिश्मा ब्राउन शर्ट और डेनिम जींस तथा करीना पिंक शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आईं।

‘झलक दिखला जा 11’ के सेट पर खाने का मजा लेते दिखे फराह, मलाइका व रित्विक

बॉलीवुड की जानी-मानी डायरेक्टर व कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों ‘झलक दिखला जा 11’ में एक्टर अरशद वारसी और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ जज की भूमिका निभा रही हैं। शूट के दौरान फराह फैंस के साथ टेस्टी खाने के मजे लेने से भी पीछे नहीं हटती हैं। वह सेट पर अक्सर घर से आए खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। एक बार फिर से उनका एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है।

इसमें फराह कूकर में रखी बिरयानी दोस्तों के साथ शेयर करती दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत में फराह कूकर को खोल रही हैं और बोलती हैं कि आज आया है मेरे घर से मेरा वर्ल्ड फेमस यकिनी पुलाव, मलाइका मैडम का फेवरेट। रित्विक तू सिर्फ चावल खाना। इसके बाद रोस्ट चिकन से भरा एक डिब्बा दिखता है। वह मलाइका से पूछती हैं कि क्या मैं इसे तुम्हारे लिए सर्व करूं। इसके बाद वो मलाइका से कहती हैं क्या हुआ तुम आज बच्चन साहब की तरह क्यों बोल रही हो। इसके बाद मलाइका और रित्विक बात करने लग जाते हैं। टेबल पर बूंदी का रायता भी रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम