न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

23 साल बाद OTT पर इस फिल्म के साथ डेब्यू करेंगी करीना, शेयर किया मजेदार वीडियो

एक्ट्रेस करीना कपूर खान करीब 23 साल से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। करीना ने साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ ‘रिफ्यूजी’ फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Aug 2023 10:37:34

23 साल बाद OTT पर इस फिल्म के साथ डेब्यू करेंगी करीना, शेयर किया मजेदार वीडियो

एक्ट्रेस करीना कपूर खान करीब 23 साल से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। करीना ने साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ ‘रिफ्यूजी’ फिल्म से डेब्यू किया था। करीना कई फिल्मों में कमाल की भूमिकाएं निभा चुकी हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक रोल कर अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया है। वैसे भी एक्टिंग और खूबसूरती तो उनके खून में है।

इन्हीं कारणों के चलते करीना आज भी फैंस की चहेती बनी हुई हैं। उन्हें चाहने वाले हमेशा उनकी नई फिल्मों का इंतजार करते रहते हैं। साल 2021 में अपने दूसरे बेटे जेह के पैदा होने के बाद करीना ने काम से ब्रेक लिया था। उन्होंने पिछले साल वापसी की। उसके बाद उन्होंने फिल्मकार हंसल मेहता और सुजाय घोष के साथ 2 फिल्में साइन की। सुजाय के डायरेक्शन वाली फिल्म का नाम ‘जाने जान’ बताया जा रहा है।

गुरुवार (24 अगस्त) को इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की घोषणा हुई। ओटीटी पर करीना का यह पहला प्रोजेक्ट है। इस बारे में करीना ने कहा कि 23 वर्षों के बाद एक बार फिर नए लॉन्च के जैसा महसूस हो रहा है। एक नवोदित कलाकार वाली घबराहट है। इस फिल्म में दर्शक मुझे एक ऐसी भूमिका में देखेंगे, जो मैंने पहले कभी नहीं निभाई है।

एक ऐसी कहानी जो बहुत अनोखी और रोमांचकारी है। मैं इसे अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओं में से एक मानती हूं।’ आपको बता दें कि यह फिल्म जापानी उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर बेस्ड है। इसमें करीना के साथ अभिनेता जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के भी अहम रोल हैं।

वीडियो में करीना ने अपनी पिछली फिल्मों जैसे कैरेक्टर रीपिट करने से किया मना

इस बीच करीना ने सोशल मीडिया पर ओटीटी डेब्यू की जानकारी देते हुए मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें करीना अपनी पिछली फिल्मों में मिलते-जुलते रोल करने से मना कर रही हैं। वीडियो में करीना ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में पू और ‘जब वी मेट’ में गीत जैसे कैरेक्टर रिपीट करने से मना किया है।

करीना को एक शख्स ‘कभी खुशी कभी गन’ पर काम करने के लिए कहता है, जिसमें उनका किरदार हील्स में गन छिपाकर चलता हो। करीना पू की आवाज में कहती हैं- तुम्हें कोई हक नहीं कि तुम इतना गिल्टी लगो। इसके बाद करीना के सामने ‘कल वी मेट’ नाम की साई-फाई थ्रिलर फिल्म का आइडिया रखा जाता है, जिसमें हीरो-हीरोईन की मुलाकात ट्रेन की जगह टाइम मशीन में होती है।

करीना को ‘मुझसे हीस्ट करोगी’, ‘पू-की ब्लाइंडर्स’, ‘फल वी मेट नाऊ’ जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट दी जाती है और वो सबको नकार देती हैं। आखिर में करीना कहती हैं - क्या कुछ और नहीं है ? कुछ थ्रिलर टाइप? ये मेरी पहली ओटीटी फिल्म है, ये ओरिजिनल होनी चाहिए, हम ऐसे ही कुछ भी नहीं बना सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार