न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना ने ‘रिफ्यूजी’ के 24 साल पूरे होने पर शेयर किया वीडियो, ‘EMI नहीं भरने से उठा ले गए थे शाहरुख की कार’

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने रविवार (30 जून) को अपने करिअर की पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 2:16:54

2 News : करीना ने ‘रिफ्यूजी’ के 24 साल पूरे होने पर शेयर किया वीडियो, ‘EMI नहीं भरने से उठा ले गए थे शाहरुख की कार’

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने रविवार (30 जून) को अपने करिअर की पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इसी फिल्म से अभिषेक बच्चन ने भी डेब्यू किया था। फिल्म के डायरेक्टर जेपी दत्ता थे। फिल्म की 24वीं सालगिरह पर करीना और जेपी की बेटी निधि दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए खास पोस्ट शेयर की। करीना ने फिल्म का एक छोटा वीडियो अपलोड किया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “24 साल हो गए खुद को और मेरे कैरेक्टर्स को खोजते हुए, बेस्ट अभी आने वाला है, लव यू ऑल।” करीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इसी साल फिल्म ‘क्रू’ में दिखाई दी थीं। इसमें ‘जैस्मीन कोहली’ के रोल में उन्हें पसंद किया गया और फिल्म सफल रही। अब करीना के पास ‘सिंघम अगेन’ है जो दिवाली पर रिलीज हो सकती है। 'बॉर्डर 2' की निर्माता निधि दत्ता ने ‘रिफ्यूजी’ फिल्म की कुछ अनसीन फोटो पोस्ट की हैं।

कैप्शन में उन्होंने अभिनेताओं के लिए एक प्यारा संदेश लिखा, “इन दो सच्चे सितारों को 'रिफ्यूजी' के 24 साल मुबारक, फिल्म से बहुत सारी यादें जुड़ी हैं।” 'रिफ्यूजी' में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर की भी मुख्य भूमिका थी। फिल्म में अभिषेक लोगों को सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंचाने का काम करते हैं। इसी से वे जीवन यापन करते हैं। वे जब एक परिवार को सरहद पार कराते हैं तो उनकी मुलाकत नाजनीन अहमद (करीना) से होती है। दोनों को प्यारर हो जाता है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के खराब रिश्तों से उनके लिए मुश्किलें पैदा हो जाती हैं।

जूही चावला ने शेयर किया शाहरुख खान से जुड़ा किस्सा

शाहरुख खान और जूही चावला की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर खूब पसंद किया गया। दोनों के बीच शानदार कैमेस्ट्री के चलते उनकी फिल्मों ने कमाल किया और दर्शकों पर जादू चलाया। वे अच्छे दोस्त होने के साथ कई साल से कारोबार में भी जोड़ीदार हैं। जूही और शाहरुख इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक हैं। वे एक-दूसरे के बारे में कई बातें जानते हैं।

अब गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में जूही ने शाहरुख के करिअर के शुरूआती दिनों का एक दिलचस्प किस्सा बताया। जूही ने कहा कि शाहरुख के पास एक काले रंग की जिप्सी हुआ करती थी और वो उसकी EMI नहीं भर पा रहे थे, जिसके चलते उनकी कार को ले लिया गया था। इस घटना के बाद वे निराश होकर फिल्म के सेट पर पहुंचे। तब मैंने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा था कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक दिन तुम्हारे पास कई सारी कार होगी। शाहरुख आज भी इस बात को याद करते हैं।

इसी तरह शाहरुख के पास मुंबई में घर नहीं था। वे फिल्म के क्रू सदस्यों के साथ घुल-मिलकर रहते थे। उन्हीं के साथ चाय पीते थे और उन्हीं के साथ खाना खाते थे। उन दिनों वे 2-3 शिफ्ट में काम करते थे। उल्लेखनीय है कि शाहरुख और जूही ने अजीज मिर्जा की ‘राजू बन गया जैंटलमैन’ (1992), यश चोपड़ा की ‘डर’ (1993), महेश भट्ट की ‘डुप्लीकेट’ (1998), राजीव मेहरा की ‘राम जाने’ (1995), अजीज मिर्जा की ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ (2000) और शशिलाल के नायर की ‘वन 2 का 4’ (2001) जैसी फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क