न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना, तब्बू और कृति की फिल्म ‘द क्रू’ की पहली झलक देखें, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का तीसरा गाना रिलीज

फैंस को जल्द ही बॉलीवुड की तीन दिग्गज एक्ट्रेस करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने का मौका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Feb 2024 12:30:36

2 News : करीना, तब्बू और कृति की फिल्म ‘द क्रू’ की पहली झलक देखें, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का तीसरा गाना रिलीज

फैंस को जल्द ही बॉलीवुड की तीन दिग्गज एक्ट्रेस करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा। वे इसके लिए बेकरार हैं और उनकी फिल्म ‘द क्रू’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा पिछले साल की गई थी। इस बीच आज शुक्रवार (2 फरवरी) को फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों को यह गुड न्यूज दी।

इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म तीन फ्लाइट क्रू मैंबर्स के इर्द-गिर्द घूमेगी। वीडियो ‘खलनायक’ के चर्चित गाने ‘चोली के पीछे’ पर सेट किया गया है। वीडियो में बैकग्राउंड से सुनाई देता है, “देवियों और सज्जनों, मैं आपका कैप्टन बोल रहा हूं। आज की फ्लाइट में आप सबका स्वागत है। हमारा क्रू आपका बहुत ख्याल रखेगा, लेकिन आपसे एक अनुरोध है कि अपनी चोली कसकर बदलें ताकि दिल बाहर ना गिर जाए।”

करीना ने कैप्शन में लिखा, “अपनी कमर कस लें, अपना पॉपकॉर्न तैयार करें और परोसने के लिए तैयार हो जाएं #TheCrew इस मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” फिल्म में कॉमेडियन कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ के भी खास रोल हैं। इसे एकता कपूर और रिया कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म तीन महिलाओं की कहानी पर आधारित है और एयरलाइन इंडस्ट्री के संघर्षों और कठिनाइयों को पेश करती है। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

9 फरवरी को रिलीज होगी शाहिद-कृति की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में शाहिद की जोड़ी कृति के साथ पहली बार बनी है। इस बीच आज शुक्रवार (2 फरवरी) को फिल्म का तीसरा गाना रिलीज हो गया। इसका टाइटल ‘तुम से’ है। गाने में शाहिद और कृति एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। इसे सचिन-जिगर, राघव चैतन्य और वरुण जैन ने मिलकर गाया है।

गाने के बोल इंद्रनील ने लिखे हैं। गाने को टी-सीरीज यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इससे पहले फिल्म के दो गाने ‘लाल पीली अखियां' और 'अखियां गुलाब' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। फिल्म का डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना साह ने मिलकर किया है। फिल्म में गुजरे जमाने के दो दिग्गज स्टार धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी हैं। यह फिल्म वेलेंटाइन वीक के दौरान 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें शाहिद रोबोट बनीं कृति के प्यार में डूबे नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका