न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जेह को रंगोली बनाते देख सैफ हैरान, करीना ने शेयर की Photos, वायरल हो रहा रणबीर का ये Video

बॉलीवुड के तमाम सितारों की जैसे एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी दिवाली की खुशियों में सराबोर हो रही हैं। करीना ने आज शनिवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Nov 2023 7:25:30

2 News : जेह को रंगोली बनाते देख सैफ हैरान, करीना ने शेयर की Photos, वायरल हो रहा रणबीर का ये Video

बॉलीवुड के तमाम सितारों की जैसे एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी दिवाली की खुशियों में सराबोर हो रही हैं। करीना ने आज शनिवार (11 नवंबर) को अपने दोनों बेटों तैमूर व जेह की फोटो पोस्ट की है। पहली तस्वीर में हम उनके छोटे बेटे जेह को रंगों से खेलते और रंगोली बनाने की कोशिश में रंगों को फर्श पर फैलाते हुए देख सकते हैं। जेह ने प्रिंटेड व्हाइट टी-शर्ट के साथ मैचिंग शॉर्ट्स पहनी हुई थी।

फोटो में वह पूरी तरह से रंगोली बनाने में मग्न नजर आए। दूसरी तस्वीर में करीना, उनके पति सैफ अली खान, तैमूर और जेह नजर आ रहे हैं। फोटो में सैफ का एक्सप्रेशन देखने लायक था। दरअसल, उन्होंने कैमरे की ओर देखकर ऐसे इशारा किया, जैसे वे असमंजस में हों कि ये क्या हो रहा है। तस्वीरों के साथ करीना ने एक मजेदार कैप्शन भी साझा किया, जिसमें लिखा था, “जब परिवार रंगोली या होली मनाने का फैसला करता है। पता नहीं लेकिन जो मायने रखता है वो ये है कि हमने मजा किया। सेलिब्रेशन शुरू होने दें।”

बता दें कि करीना की शादी 16 अक्टूबर 2012 को सैफ के साथ हुई थी। उनके पहले बेटे तैमूर का जन्म 2016 और दूसरे बेटे जेह का जन्म 2021 में हुआ था। सैफ की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं।

टीम इंडिया को चियर अप करते नजर आए रणबीर, ‘एनिमल’ का भी किया प्रमोशन

एक्टर रणबीर कपूर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। अब रणबीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे टीम इंडिया को अपने अंदाज में चियर-अप करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने उनकी मच अवेटेड फिल्म 'एनिमल' को लेकर भी संकेत दिया है। रणबीर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वे कार से उतरकर पैपराजी को फोटो क्लिक करने के लिए कहते हैं।

रणबीर का विश्व कप के सेमीफाइनल पहुंच चुकी भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने का ये अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। रणबीर पैपराजी से बोलते हैं कि तू लो एंगल में फोटो खींचता है और मेरा डबल चिन दिखाता है इसलिए तू उधर से फोटो क्लिक कर। रणबीर को इंडियन जर्सी में देखा जा सकता है।

रणबीर ने इंडियन जर्सी पर 'एनिमल' का नाम लिखवाया है। इस ब्लू टीशर्ट पर ‘एनिमल 1’ लिखा हुआ है। रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम भाषा में रिलीज के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका