न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना ने सैफ के साथ शादी के मामले में धर्म और 10 साल उम्र के अंतर पर दिया यह जवाब, खोला ‘तैमूर’ के नाम का राज

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जाने जान’ के प्रमोशन में बिजी हैं। करीना इसके साथ OTT पर डेब्यू कर रही हैं। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 10:36:22

करीना ने सैफ के साथ शादी के मामले में धर्म और 10 साल उम्र के अंतर पर दिया यह जवाब, खोला ‘तैमूर’ के नाम का राज

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जाने जान’ के प्रमोशन में बिजी हैं। करीना इसके साथ OTT पर डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म करीना के जन्मदिन यानी 21 सितंबर को रिलीज होगी। मुंबई में इंडियन एक्सप्रेस के 'एक्सप्रेस अड्डा' कार्यक्रम के दौरान करीना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पूछे गए कई सवालों का जवाब दिया।

करीना ने जब एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम अंतर-धार्मिक संबंधो पर चर्चा करने में बहुत समय बिताते हैं। बहुत एनर्जी वेस्ट करते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण बात मौज-मस्ती करना है। सैफ और मेरे बीच सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं और अपनी कंपनी का आनंद लेते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस धर्म का पालन करते हैं या उनकी उम्र क्या है, यह चर्चा का विषय भी नहीं है।

जहां तक उम्र की बात है, तो सैफ पहले से कहीं ज्यादा हॉट हैं। मैं खुश हूं कि मैं 10 साल छोटी हूं, उन्हें चिंता होनी चाहिए। कोई नहीं कहेगा कि वे 53 साल के हो गए हैं। उम्र मायने नहीं रखती, मायने रखती है सम्मान व प्यार और यह फैक्ट कि हम एक-दूसरे के साथ मजे करते हैं।

Kareena Kapoor Khan,saif ali khan,taimur,jeh,kareena saif,kareena marriage,kareena son taimur,jaane jaan movie

साल 2016 में हुआ था तैमूर का जन्म, नाम बताने पर ट्रोल हुए थे करीना-सैफ

करीना ने सैफ के साथ साल 2012 में शादी की थी। उनके 2016 में तैमूर और 2021 में जेह हुआ था। सैफ-करीना ने जब तैमूर के नाम की घोषणा की थी, तो वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। करीना ने अब इसका भी जवाब दिया है। करीना ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी मां को इस तरह की चीजों से कभी गुजरना पड़ा होगा।

मुझे आज भी भी यह बात हैरान करती है कि हमें निशाना क्यों बनाया गया।हमें कम से कम अपने बेटे नाम रखने की तो आजादी होनी चाहिए। तैमूर का मतलब 'आयरन मैन' होता है। सैफ ने मुझे बताया कि तैमूर असल में उनके बचपन के दोस्त का नाम था। उन्होंने तैमूर के पैदा होने से पहले ही कह दिया था कि अगर उन्हें कभी बेटा होगा तो वे उसका नाम तैमूर रखेंगे।

हमने ऐसा ही किया। हमने तैमूर नाम किसी ऐतिहासिक व्यक्ति के संदर्भ में नहीं रखा। इसका किसी बादशाह या किसी से से कोई लेना-देना नहीं है। यह बस ऐसे ही कहा जाने लगा। जब ट्रोलिंग शुरू हुई तो मैं थोड़ी सदमे में थीं। मैंने और सैफ ने फैसला किया कि हम इस बारे में चुप रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार