न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा की मां का रोल करने के सवाल पर करीना ने दिया यह जवाब, अब काजोल का डीपफेक वीडियो वायरल

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर टेलीकास्ट हो रहे ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन के चौथे एपिसोड में करीना कपूर खान और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 7:22:02

2 News : सारा की मां का रोल करने के सवाल पर करीना ने दिया यह जवाब, अब काजोल का डीपफेक वीडियो वायरल

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर टेलीकास्ट हो रहे ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन के चौथे एपिसोड में करीना कपूर खान और आलिया भट्ट पहुंचीं। दोनों का ननद-भाभी का रिश्ता है। उन्होंने होस्ट करण जौहर द्वारा उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े सभी सवालों का बड़े सधे हुए अंदाज में जवाब दिया। शो के दौरान करण ने रैपिड राउंड में करीना से पूछा कि क्या वह फिल्म में अपनी सौतेली बेटी सारा अली खान की मां का रोल प्ले करना चाहेंगी?

इस पर करीना ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं एक एक्टर हूं और हर उम्र वाले किरदार निभा सकती हूं। तो आपको नहीं पता कब क्या हो जाए। अगर कोई अच्छा पार्ट मिलता है, तो क्यों नहीं। इसके बाद करण ने उनसे कहा, ‘इसका मतलब आप ओपन हैं।’ इसके जवाब में करीना ने कहा, ‘मैं एक्टिंग से जुड़ी हर चीज के लिए चीज के लिए ओपन हूं।’

बता दें कि करीना और सारा की काफी अच्छी बोंडिंग है। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आती हैं। उल्लेखनीय है कि करीना अभी 43 तो सारा 28 साल की हैं। करीना ने सारा के पिता सैफ अली खान के साथ साल 2016 में शादी की थी। सैफ और करीना के दो बेटे तैमूर और जेह हैं। सैफ की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी, जिससे दो संतान सारा और इब्राहिम अली खान हैं।

Kareena Kapoor Khan,sara ali khan,alia bhatt,koffee with karan 8,karan johar,kajol,deepfake video,rashmika mandaanna

कपड़े बदल रहीं सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर की बॉडी पर लगाया काजोल का चेहरा...

सोशल मीडिया पर डीपफेक वीडियो की समस्या बढ़ती ही जा रही है। इसकी सबसे ज्यादा शिकार बॉलीवुड की एक्ट्रेस हो रही हैं। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना इससे परेशानी में पड़ चुकी हैं। अब इस लिस्ट में काजोल का नाम भी शुमार हो गया। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें काजोल को कैमरे के सामने कपड़े बदलते हुए देखा जा रहा है।

हालांकि ये वीडियो मोर्फ्ड है और इसमें सिर्फ काजोल का चेहरा इस्तेमाल किया गया है, जबकि शरीर किसी और का है। ये वीडियो किसी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का है। एंटरटेनमेंट वेबसाइट बूम ने वीडियो की असलियत चेक की। इन्फ्लूएंसर ‘Get Ready With Me’ का वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। यह काफी पॉपुलर थीम है।

लगभग हर फैशन इन्फ्लूएंसर इस तरह के वीडियो बनाती हैं। इसमें कैमरे के सामने ही तैयार होना होता है। किसी ने इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर इंफ्लूएंसर की जगह काजोल का चेहरा लगा दिया। हाल ही रश्मिका के एक ऐसे ही वीडियो से बवाल मच गया था, जिसमें वो बॉडी सूट में दिख रही थीं। रश्मिका के चेहरे का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे