न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का पोस्टर रिलीज, सलमान ने शेयर किया इमरान का ‘टाइगर 3’ लुक

करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। करीना हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्टर सैफ अली खान के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Oct 2023 1:18:58

2 News : करीना की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का पोस्टर रिलीज, सलमान ने शेयर किया इमरान का ‘टाइगर 3’ लुक

करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। करीना हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी के बाद से उनका ज्यादातर वक्त फैमिली के साथ ही गुजरता है। उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं। इसके बावजूद करीना बीच-बीच में फिल्मों में भी नजर आती रहती हैं। पिछले महीने करीना ने OTT पर भी डेब्यू कर लिया था। उनके जन्मदिन 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘जाने जां’ रिलीज की गई थी।

अब उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। करीना की मच अवेटेड फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का पोस्टर आज मंगलवार (17 अक्टूबर) को रिलीज हो गया। पोस्टर में करीना चीखती चिल्लाती और बेबस दिख रही हैं। उनका इंटेंस लुक है। फैंस को यह बेहद पसंद आ रहा है।

करीना अपने करिअर में पहली बार जासूस ‘जस भामरा’ के रोल में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले करीना ने फिल्म के सेट से अपनी कुछ फोटो शेयर की थी और लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी थी। फिल्म हाल ही में ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में प्ले की गई। निर्देशन हंसल मेहता ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर करीना, एकता कपूर और शोभा कपूर हैं।

‘टाइगर 3’ के ट्रेलर में इमरान को बेहद कम दिखाए जाने से नाराज थे फैन

सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का धमाकेदार ट्रेलर एक दिन पहले रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। ट्रेलर में सलमान के इंटेंस लुक ने फैंस का रोमांच बढ़ा दिया है। ट्रेलर के अंत में पहली बार विलेन का रोल कर रहे इमरान हाशमी की दमदार एंट्री होती है।

हालांकि 2 मिनट 51 सैकंड के इस ट्रेलर में इमरान की बेहद छोटी सी झलक देखने को मिली। ऐसे में कई यूजर्स सोशल मीडिया पर सलमान को ट्रोल करने लगे। उनका मानना है कि सलमान ने इमरान को अंडरप्ले कर दिया। सलमान ही पूरी तारीफें बटोरना चाहते हैं, जबकि इमरान को भी अच्छा स्पेस मिलना चाहिए था। सलमान ने फैंस की नाराजगी को भापते हुए आज मंगलवार को फिल्म से इमरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

उन्होंने इमरान का लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “टाइगर 3 में आतिश करेगा आतिशबाजी, ऐसी दुश्मनी में मजा ही कुछ और है...” उल्लेखनीय है कि इमरान की इमेज एक लवर बॉय या फिर कहें सीरियल किसर की रही है। ऐसे में इस फिल्म से वे साबित करना चाहते हैं कि वे और भी किरदार अदा कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें पर्याप्त मौके दिए जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार