न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना कपूर ने ‘जब वी मेट’ को लेकर दी यह खुशखबरी, कंगना ने की इस स्टार कपल की जमकर तारीफ

करीना कपूर खान हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। करीना दो दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Feb 2024 6:45:58

2 News : करीना कपूर ने ‘जब वी मेट’ को लेकर दी यह खुशखबरी, कंगना ने की इस स्टार कपल की जमकर तारीफ

करीना कपूर खान हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। करीना दो दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ‘जब वी मेट’ उनके करिअर की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। डायरेक्टर इम्तियाज अली की इस रोमांटिक मूवी में करीना की जोड़ी शाहिद कपूर के साथ थी। करीना ने आज शनिवार (10 फरवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घोषणा की कि उनकी पसंदीदा फिल्म ‘जब वी मेट’ वेलेंटाइन डे के आस-पास सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है।

यह खबर सामने आने के बाद करीना के फैंस एक्साइटेड हैं। वे इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एडिट किया हुआ वीडियो डाला। इसमें फिल्म में उनके किरदार ‘गीत’ द्वारा कहे गए कुछ सबसे मजेदार और सबसे यादगार डायलॉग शामिल हैं। इसमें आखिर में बताया जाता है कि फिल्म सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी।

करीना ने कैप्शन में लिखा, “ये फिल्म कभी बूढ़ी नहीं होगी…by god #ValentinesFilmFestival.” वैलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल 9 से 15 फरवरी तक चलेगा और 'जब वी मेट' समेत कई पुरानी रोमांटिक फिल्में देशभर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी। करीना के आगामी प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो इनमें ‘बकिंघम मर्डर्स’, ‘द क्रू’ और ‘सिंघम अगेन’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

कंगना ने यामी और आदित्य को दी होने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं

एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर के घर बहुत जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। दो दिन पहले यामी की 'आर्टिकल 370' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर कपल ने ये गुड न्यूज शेयर की थी। अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए दोनों की जमकर तारीफ की है। कंगना ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मिस्टर धर बहुत ही ईमानदार और टेलेंटेड हैं। यामी तो है ही शानदार। इसमें कोई डाउट नहीं है कि ये मेरी फेवरेट बॉलीवुड जोड़ी है। आर्टिकल 370 का ट्रेलर भी अच्छा लग रहा है। मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम मां बनने जा रही हो, बहुत सारा प्यार।”

कंगना इससे पहले भी कई मौकों पर यामी की तारीफ कर चुकी हैं। दूसरी ओर यामी भी कंगना को बेहतरीन एक्ट्रेस का टैग दे चुकी हैं। खास बात ये है कि ये दोनों एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। इस बीच कंगना ने आज अपने इंस्टाग्राम पर पूर्व दिवंगत एक्ट्रेस साधना के लुक में कुछ फोटो शेयर की हैं, जो फैंस को पंसद आ रही है।

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म में कंगना दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। फिल्म 14 जून को सिनेाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका