न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भाभी आलिया की राह चलीं करीना, साउथ में करेंगी डेब्यू, सोनम ने 16 माह बाद किया ऐसा महसूस

करीना कपूर खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। करीना अब साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। कह सकते हैं कि करीना भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 8:17:45

2 News : भाभी आलिया की राह चलीं करीना, साउथ में करेंगी डेब्यू, सोनम ने 16 माह बाद किया ऐसा महसूस

करीना कपूर खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। करीना अब साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। कह सकते हैं कि करीना भी अपनी भाभी आलिया भट्ट को फॉलो कर रही हैं। आलिया ने RRR से साउथ की फिल्मों में जोरदार एंट्री की थी। साउथ इंडियन स्टार यश की 'टॉक्सिक' फिल्म के मेकर्स करीना को फिल्म में लेने के लिए बहुत उत्सुक हैं और उन्होंने इस बारे में एक्ट्रेस से डिस्कशन भी शुरू कर दिया है।

करीना की एंट्री की घोषणा कुछ ही दिनों में मेकर्स अधिकारिक तौर पर करने वाले हैं। सामने आई मीडिया रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग कुछ ही दिनों में शुरू हो सकती है। हालांकि अभी तक ऑफिशियल तौर पर न ही करीना की एंट्री की खबर सामने आई हैं और न ही शूटिंग को लेकर कोई अपडेट आया है। ‘KGF चैप्टर 2’ के बाद से रॉकिंग स्टार यश के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कुछ समय पहले ही यश ने अगले प्रोजेक्ट 'टॉक्सिक' की घोषणा की थी। क्रिटिक्स से जमकर तारीफ पा चुकीं डायरेक्टर गीतू मोहनदास इसका डायरेक्शन करने वाली हैं। बता दें कि करीना ने पिछले साल डिजिटल प्लेटफॉर्म OTT पर भी एंट्री मारी थी। करीना की फिल्म 'जाने जान' लोगों को काफी पसंद आई। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में करीना खास रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'वीरे दी वेडिंग 2', 'द बकिंघम मर्डर' जैसी फिल्मों में भी दिखेंगी।

सोनम कपूर ने खूबसूरत फोटो के साथ शेयर की यह पोस्ट

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया से काफी हद तक दूरी बना ली है। वह अपने पति और बेटे वायु को पूरा समय दे रही हैं। हालांकि सोनम सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से पूरी तरह जुड़ी हुई हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो दिखाती रहती हैं। सोनम ने आज गुरुवार (4 जनवरी) को अपने इंस्टा हैंडल पर पारंपरिक ड्रेस पहने कुछ फोटो शेयर कीं।

उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाला सफेद लहंगा, ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा पहना था। लुक को शानदार ज्वेलरी और ब्रेडेड बन हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल करते हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों के साथ सोनम ने एक लंबा कैप्शन लिखा और खुलासा किया कि कैसे वह वायु को जन्म देने के 16 महीने बाद फिर से अपने जैसा महसूस करने में कामयाब रहीं। सोनम ने लिखा, “मुझे फिर से अपने जैसा महसूस करने में 16 महीने लग गए।

बिना किसी क्रैश डाइट और वर्कआउट के धीरे-धीरे लगातार खुद की देखभाल और बच्चे की देखभाल। मैं अभी तक वहां नहीं पहुंच पाई हूं, लेकिन लगभग वहीं हूं जहां मैं होना चाहती हूं.. अभी भी अपनी बॉडी लिए बहुत आभारी हूं और यह कितना अविश्वसनीय है। एक महिला होना एक अद्भुत बात है। #babymomma #proud Woman #everydayphenomenal #vayusparents।” सोनम ने साल 2007 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम