करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन रवाना हुई हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट के बाहर देखा गया। जहां उन्हें देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। हर कोई करीना कपूर खान के साथ सेल्फी लेने को बेताब था। अभिनेत्री ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और सेल्फी के लिए पोज करने लगीं। लेकिन, अभिनेत्री को देखकर भीड़ बेकाबू होने लगी और एक्ट्रेस के साथ ही धक्का-मुक्की होने लगी। जिससे वह बेहद असहज हो गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।














