न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द बकिंघम मर्डर्स’ मूवी की ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शाहिद का नाम सुन करीना ने दी कुछ ऐसी रिएक्शन, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस करीना कपूर खान को फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा समय हो चुका है। वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फैंस को उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Sep 2024 12:45:44

‘द बकिंघम मर्डर्स’ मूवी की ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शाहिद का नाम सुन करीना ने दी कुछ ऐसी रिएक्शन, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस करीना कपूर खान को फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा समय हो चुका है। वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फैंस को उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी दिलचस्पी रहती है। करीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर मंगलवार (3 सितंबर) को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीना समेत पूरी स्टारकास्ट पहुंची थी। फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता हैं।

इवेंट में करीना के सामने हंसल की फिल्म 'शाहिद' का जिक्र हुआ तो उन्होंने कुछ अजीबोगरीब रिएक्शन दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक जर्नलिस्ट ने हंसल से सवाल पूछा कि, “आपका ट्रैक रिकॉर्ड देखा है हमने, आपने 'शाहिद' जैसी फिल्म बनाई है जिसने नेशनल अवार्ड जीता। ये जो फिल्म ‘बकिंघम मर्डर्स’ है कई संवेदनशील मुद्दों पर बनी है। यही वजह है कि मैंने ‘शाहिद’ का जिक्र किया।” इस सवाल को सुनने के बाद करीना के चेहरे पर अलग ही भाव देखे गए। लोग इस सवाल को करीना के एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर शाहिद कपूर के साथ जोड़ रहे हैं।

बता दें कि करीना एक समय शाहिद को डेट कर रही थीं। उन्होंने कई बार मीडिया के सामने इस रिश्ते की पुष्टि भी की लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। उनकी फिल्म ‘जब वी मेट’ सुपरहिट रही थी। बाद में करीना की जिंदगी में एक्टर सैफ अली खान आए। दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2012 में शादी कर ली। उनके दो बेटे जेह और तैमूर हैं। दूसरी ओर, शाहिद ने भी मीरा राजपूत के साथ शादी कर ली। उनके एक बेटी और एक बेटा है।

पहली बार प्रोड्यूसर बनने और एक्टिंग के बारे में करीना ने कहा...

करीना ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के साथ निर्माता बनने जा रही हैं। करीना ने पहली बार प्रोड्यूसर बनने के अपने अनुभव को शेयर किया। करीना ने कहा कि यह फिल्म हम सभी के लिए बहुत खास है। आज भाषा मायने नहीं रखती। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप किस भाषा में फिल्म बना रहे हैं। जो मायने रखता है, वह यह है कि आप क्या बना रहे हैं। देखिए हमने क्या बनाया है। हमने यह सब अपने दिल से किया है।

मैं अपनी प्यारी एकता कपूर को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और कहा कि 'ठीक है, हम यह साथ में करेंगे।' हमने जो भी किया है, हम हमेशा सुपर सफल रहे हैं। मैं इस बार भी बहुत आश्वस्त हूं। करीना ने एक्टिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं बड़े पर्दे पर आने की चाहत के साथ बड़ी हुई हूं। पूरी जिंदगी एक्टिंग करना चाहती हूं। एक्टिंग मेरे खून में है। मैं इसके अलावा कुछ नहीं जानती। मुझे कैमरे के सामने रहना पसंद है। यह मेरा जुनून है और मैं इसे हमेशा करती रहना चाहती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री