न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना कपूर खान के घर जमी दोस्तों की महफिल, शेयर की Photos, कार्तिक ने लव रंजन के लिए कही यह बात

करीना कपूर खान, उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा बॉलीवुड में गर्लगैंग के रूप में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Jun 2024 12:02:45

2 News : करीना कपूर खान के घर जमी दोस्तों की महफिल, शेयर की Photos, कार्तिक ने लव रंजन के लिए कही यह बात

करीना कपूर खान, उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा बॉलीवुड में गर्लगैंग के रूप में मशहूर हैं। इनकी दोस्ती काफी पक्की है, जो कई सालों से चल रही है। अक्सर चारों साथ में पार्टी करती नजर आती हैं। एक बार फिर शुक्रवार (7 जून) रात करीना के मुंबई स्थित घर पर दोस्तों की महफिल जमी। करीना और मलाइका मैचिंग कोर्ड-सेट में दिखीं।

करीना ने पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें चारों दोस्त मौजूद हैं। एक फोटो में मलाइका और करीना ने मैचिंग पायजामा सेट्स पहने हैं। उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिया। दूसरी फोटो में करिश्मा-अमृता ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। इस पर भी कमाल देखिए कि दोनों के पैर में चोट की वजह से बैंडेज बंधी हुई है। अमृता ने करिश्मा के गाल पर किस किया। करीना ने इस पोस्ट में लिखा कि ये दोस्ती अनंत है।

हमेशा की तरह ट्विनिंग। हम हैं सोल सिस्टर्स। इस पोस्ट पर अमृता, करिश्मा और मलाइका ने दिल वाली इमोजी शेयर की है। अमृता ने लिखा, “हम।” अमृता और करिश्मा की तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने टिप्पणी की, “फोटो 2 ट्विनिंग को दूसरे लेवल पर ले जाती है!”

उल्लेखनीय है कि करीना और करिश्मा हाल ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इटली में आयोजित प्री वेडिंग क्रूज पार्टी से लौटी हैं। दूसरी ओर, मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के कारण सुर्खियों में हैं। हालांकि अभी तक ब्रेकअप का कंफर्मेशन नहीं हुआ है।

लव रंजन ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लिए कार्तिक के बजाय रणबीर को किया था कास्ट

एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसकी खूब तारीफ हुई। कार्तिक फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने करिअर से जुड़ी कई बातें बताईं। कार्तिक ने ‘द लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्ममेकर लव रंजन ने मुझे बताया था कि वे रणबीर कपूर को 'तू झूठी मैं मक्कार' में मेन लीड के रोल में कास्ट कर रहे हैं।

फिल्म में मुझे कास्ट ना करने के उनके अपने कारण थे। हम फ्यूचर में जब भी काम करेंगे, बहुत मजे करेंगे। हम दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल हैं। मुझे नहीं लगता है कि मेरे और उनके रिश्ते इस वजह से कभी भी प्रभावित हुए हैं। हालांकि मैं अपने डायरेक्टर्स और टीम को लेकर बहुत पजेसिव हूं।

कार्तिक ने लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा के साथ अपने करिअर की शुरुआत की थी। ‘चंदू चैंपियन’ की बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इसमें कार्तिक का जबरदस्त और होश उड़ाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलेगा। इसे साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 14 जून को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क