न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना ने की रानी और तब्बू की जमकर तारीफ, स्विट्जरलैंड में एंजॉय कर रहीं वेकेशन, photos की शेयर

एक्ट्रेस करीना कपूर खान शादी के बाद भले ही फिल्मों में कम ही नजर आती हैं, लेकिन उनका चार्म आज भी बना हुआ है। फैंस उन्हें देखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Dec 2023 12:22:59

2 News : करीना ने की रानी और तब्बू की जमकर तारीफ, स्विट्जरलैंड में एंजॉय कर रहीं वेकेशन, photos की शेयर

एक्ट्रेस करीना कपूर खान शादी के बाद भले ही फिल्मों में कम ही नजर आती हैं, लेकिन उनका चार्म आज भी बना हुआ है। फैंस उन्हें देखने और उनके बारे में जानने को बेकरार रहते हैं। करीना को लाइमलाइट में रहना पसंद है, ऐसे में उन्हें चाहने वालों की ख्वाहिश पूरी होती रहती है। 43 वर्षीय करीना ने पिछले दिनों सुजॉय घोष की फिल्म ‘जानेजां’ से अपना OTT डेब्यू किया था। इस बीच करीना ने एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी और तब्बू की सराहना की।

करीना ने फोर्ब्स इंडिया के साथ बातचीत की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में उम्र अब मायने नहीं रखती, रानी मुखर्जी (45) और तब्बू (52) जैसी एक्ट्रेस ने हाल की फिल्मों में परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। इस पर करीना ने कहा कि वे दोनों भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 'सबसे प्रतिभाशाली कलाकार' हैं। रानी हर तरह से बिल्कुल सिनेमाई हैं। वह जो भी भूमिका निभाती हैं, पर्दे पर बस बदल जाती हैं। आप उनसे अपनी नजरें नहीं हटा सकते।

तब्बू भी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन दोनों के लिए कोई भी उम्र के बारे में नहीं सोच रहा है। वे दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हम यहां मनोरंजन के लिए हैं। उम्र कैसे मायने रखती है?” माफ कीजिए ये सभी कलाकार युवाओं से भी बेहतर काम कर रहे हैं। उम्र सिर्फ एक नंबर है और इस पर चर्चा भी नहीं की जानी चाहिए।

हमारे समकालीन पुरुष कलाकारों से उनकी उम्र के बारे में नहीं पूछा जा रहा है, तो महिला कलाकारों से क्यों पूछा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि करीना ने साल 2002 में ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ में रानी के साथ काम किया था। साथ ही उनकी आगामी फिल्म 'द क्रू' में वह तब्बू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। करीना को भी इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है।

Kareena Kapoor Khan,actress kareena,tabu,actress tabu,rani mukerjee,actress rani mukerjee,switzerland,saif ali khan

करीना पति सैफ और दोनों बच्चों व एक दोस्त के साथ कर रहीं मौज

करीना कपूर खान फिलहाल अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्विट्जरलैंड में वेकेशन पर हैं। उन्होंने फैंस के लिए विंटर हॉलीडे की तस्वीरें शेयर की हैं। करीना के साथ उनके पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर व जेह तथा करीबी दोस्त नताशा पूनावाला हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी सेक्शन में कई फोटो अपलोड की हैं।

एक फोटो में करीना कमरे से बाहर देखने के साथ आकाश व पहाड़ों के सुंदर नजारे की फोटो क्लिक कर रही हैं। उन्होंने रेनबो कलर की शर्ट पहनी है और उनके बाल खुले हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, "चेजिंग द लाइट... 2024 के लिए 4 दिन बाकी।" अगली तस्वीर में स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियां हैं। इस पर कैप्शन दिया, "फाइंड योर लाइट।"

आखिरी तस्वीर में करीना वाइट जैकेट और ब्लैक पैंट पहने नताशा के साथ पोज दे रही हैं। उन्होंने ओजी सनग्लासेस पहना है। नताशा को आइस स्केटिंग लोकेशन पर खड़ी देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि करीना-सैफ को जब भी मौका मिलता है वे बच्चों के साथ घूमने निकल पड़ते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम