न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं करीना, बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुकी है यह एक्ट्रेस

एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी के बाद से एक्ट्रेस करीना कपूर खान बॉलीवुड में कम ही नजर आती हैं। वे अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 8:02:47

2 News : अब इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं करीना, बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुकी है यह एक्ट्रेस

एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी के बाद से एक्ट्रेस करीना कपूर खान बॉलीवुड में कम ही नजर आती हैं। वे अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह की परवरिश में बिजी हैं। इसके बावजूद वह अपने फैंस को निराश नहीं करती और बीच-बीच में फिल्मों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जलवा बिखेरती रहती हैं। करीना ने हाल ही OTT पर डेब्यू किया।

करीना के जन्मदिन पर 21 सितंबर को उनकी फिल्म ‘जाने जां’ रिलीज हुई थी। इसमें करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत थे। अब वह एक और फिल्म की तैयारी कर रही हैं। करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह बात शेयर की है। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इसमें करीना के सामने एक कार हवा में उछलती हुई नजर आ रही है। करीना ने कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “क्या मुझे ये बताने की जरूरत है कि मैं किसके लिए शूटिंग कर रही हूं।

वो मेरे सबसे फेवरेट डायरेक्टर में से एक हैं। उनके साथ मेरी ये चौथी फिल्म है लेकिन आखिरी नहीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीना ने ‘सिंघम 3’ के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार व रणवीर सिंह होंगे। करीना की इस पोस्ट पर रणवीर ने लिखा, “आपकी ये रोहित सर के साथ चौथी फिल्म है, लेकिन मेरी आपके साथ ये पहली मूवी है।”

एक्ट्रेस शेफाली शाह ने बताई घटना, पैरेंट्स को दी यह नसीहत

एक्ट्रेस शेफाली शाह भी बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। वह इस दर्द को आज तक भूल नहीं पाई हैं। शेफाली ने हाल ही में चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि हममें से ज्यादातर लोगों ने सड़क पर गलत व्यवहार का सामना किया है, मुझे याद है जब मैं छोटी थी और बाजार में स्कूल से वापस आते हुए, मैंने इसका सामना किया और मैं किसी से शिकायत नहीं कर सकी।

मैं बहुत छोटी थी और मैं बस डरी हुई थी, वहां भीड़ थी लेकिन कोई मदद के लिए नहीं था। मुझे लगता है कि लगभग सभी महिलाएं कहीं न कहीं ऐसे हालात का सामना कर चुकी हैं। बेटियां तभी सुरक्षित रह सकती हैं जब बेटों की सही परवरिश होगी।

चाहे मैं एक सेलिब्रिटी हूं या नहीं, मुझे सच में विश्वास है कि अगर हमारे बेटों की सही परवरिश होगी तो हमारी बेटियां सुरक्षित रहेंगी और मेरे दो बेटे है। उनका सही पालन-पोषण करना यह मेरी जिम्मेदारी है। शेफाली को हाल ही में वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 2’ में उनके काम के लिए अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी में नामांकित किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका