न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना पर गिरते-गिरते बचीं कियारा, Video Viral, जैस्मीन को Bigg Boss में हिस्सा लेने पर मिली थीं रेप की धमकियां

हाल ही में हुए एक इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स करीना कपूर, कियारा आडवाणी, सुहाना खान और अर्जुन कपूर एक साथ नजर आए। इस दौरान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 12:50:57

करीना पर गिरते-गिरते बचीं कियारा, Video Viral, जैस्मीन को Bigg Boss में हिस्सा लेने पर मिली थीं रेप की धमकियां

हाल ही में हुए एक इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स करीना कपूर, कियारा आडवाणी, सुहाना खान और अर्जुन कपूर एक साथ नजर आए। इस दौरान तीनों एक्ट्रेस अपने लुक से गजब ढा रही थीं। इवेंट की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में देखा गया कि कियारा स्टेज पर करीना की गोद में गिरने ही वाली थीं, लेकिन अर्जुन ने उन्हें बचा लिया। यह घटना तब हुई जब कियारा, अर्जुन का अभिवादन कर रही थी और संतुलन खो बैठीं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा, करीना के साथ स्टेज पर हैं। वहीं, अर्जुन इवेंट को होस्ट कर रहे हैं। कियारा जैसे ही अर्जुन से मिलने के बाद अपनी सीट पर वापस जाने लगीं, उनकी हील्स मुड़ गई। कियारा अपनी ड्रेस में उलझकर करीना की गोद में गिरने वाली थीं, लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया। इस दौरान अर्जुन भी कियारा की मदद करते दिखे। कियारा ने खुद को संभालते हुए जवाब दिया कि वो ठीक हैं।

फैंस ने उम्मीद की है कि कियारा को पैर में ज्यादा तकलीफ नहीं हुई होगी। कियारा और करीना फिल्म ‘गुड न्यूज’ में थीं। आपको बता दें कि इवेंट में तीनों एक्ट्रेस ग्लैमरस लुक में थीं। करीना ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन, कियारा शाइनी सी ग्रीन शेड में पंपकीन टॉप व बॉटम तथा सुहाना रेड हॉट ऑफ शोल्डर स्लिम फिट ड्रेस में दिखाई दीं। ये तीनों मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल के न्यू ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड 'टीरा' की लॉन्च में पहुंची थीं।

डिप्रेशन में चली गई थीं टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन कई सीरियल में काम करने के साथ रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि बिग बॉस के कारण उन्हें कुछ बुरे अनुभवों का भी सामना करना पड़ा। जैस्मिन ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि ट्रोलिंग तो छोड़िए जब मैं बिग बॉस के घर से बाहर निकली तो लोगों ने मेरे खिलाफ जमकर जहर उगला और मुझे खूब गालियां दीं। जब इतने पर भी मन नहीं भरा तो उन्होंने मुझे जान से मारने और रेप करने तक की धमकियां दीं।

इतना सब कुछ मुझे सिर्फ इसलिए झेलना पड़ा, क्योंकि मैंने एक ऐसे शो में काम किया जिसमें लोगों ने मुझे पसंद नहीं किया। उस दौरान हेट इतनी ज्यादा थी कि इसने वास्तव में मुझे डिप्रेशन में डाल दिया था। हालात इतने बुरे थे कि मुझे मानसिक स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से मदद लेनी पड़ी। इस बुरे दौर में परिवार और करीबी दोस्तों ने मेरा साथ दिया।

बाद में मुझे समझ आया कि रेप की धमकियां भेजने वाले ऑनलाइन ट्रोलर्स की कोई पहचान नहीं है। मुझसे नफरत करने वाले सिर्फ नाममात्र के लोग हैं जो कभी भी पब्लिकली मेरे खिलाफ कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे। उल्लेखनीय है कि जैस्मीन कॉमेडियन भारती सिंह की काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों कई दफा साथ नजर आती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका