न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणधीर कपूर की पत्नी बबीता हुईं 77 की, बेटी करिश्मा और करीना कपूर ने कुछ इस तरह से दी बधाई और शुभकामनाएं

एक्टर रणधीर कपूर की पत्नी एक्ट्रेस बबीता कपूर आज शनिवार (20 अप्रैल) को अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी बेटी करिश्मा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Apr 2024 7:46:30

रणधीर कपूर की पत्नी बबीता हुईं 77 की, बेटी करिश्मा और करीना कपूर ने कुछ इस तरह से दी बधाई और शुभकामनाएं

एक्टर रणधीर कपूर की पत्नी एक्ट्रेस बबीता कपूर आज शनिवार (20 अप्रैल) को अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी बेटी करिश्मा और करीना कपूर खान ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर मां के साथ अपने बचपन वाली एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस थ्रोबैक फोटो में वह अपनी मां के साथ पोज देते हुए दिख रही हैं।

करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, “खूबसूरत मां, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। ओजी सुनीता हमेशा के लिए (हालांकि मेरी हेयर एक्सेसरीज)।” उनकी इस फोटो पर कई अन्य स्टार्स ने भी बबीता को जन्मदिन की बधाई दी है। करीना ने भी कमेंट सेक्शन में लिखा, “अच्छा, अब मुझे पता चला कि तुम और मैं कैसे इतने हॉट हैं।” करीना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर मां को खास तरीके से विश किया।

उन्होंने पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली कुछ फोटो में करीना के लाडले तैमूर और जेह नानी के बर्थडे के लिए कार्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसकी झलक भी एक्ट्रेस ने दिखाई है। इसके बाद लास्ट फोटो में करीना मां के साथ पोज दे रही हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, “हमारी दुनिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरी मां।”

बबीता ने साल 1966 में इस फिल्म से की थी बॉलीवुड में एंट्री

गौरतलब है कि बबीता 70 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक रही हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर अलग पहचान बनाई। हालांकि उनका करिअर ज्यादा लंबा नहीं चला। उन्होंने रणधीर के साथ शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। बबीता ने साल 1966 में ‘दस लाख’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि उन्हें ‘राज’ फिल्म से पहचान मिली, जिसमें वो राजेश खन्ना के अपोजिट रोल में थीं।

इसके बाद वो ‘फर्ज’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘किस्मत’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। साल 1971 में बबीता ने फिल्म ‘कल आज और कल’ में रणधीर के साथ काम किया। बबीता का जन्म 20 अप्रैल 1948 को पाकिस्तान के कराची में एक सिंधी फैमिली में हुआ था। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान उनकी फैमिली भारत में ही बस गई। वहीं बबीता बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखा करती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष