न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विजय वर्मा को करीना-करिश्मा ने ऐसे किया विश, रश्मिका ने इसलिए दी विजय देवरकोंडा को बधाई

एक्टर विजय वर्मा हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुके हैं। वे आज शुक्रवार (29 मार्च) को अपना 38वां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Mar 2024 7:44:34

2 News : विजय वर्मा को करीना-करिश्मा ने ऐसे किया विश, रश्मिका ने इसलिए दी विजय देवरकोंडा को बधाई

एक्टर विजय वर्मा हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुके हैं। वे आज शुक्रवार (29 मार्च) को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर विजय को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। विजय के फैंस व साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर विश की झड़ी लगा दी है। विजय की फिल्म 'जानेजां' की को-एक्टर करीना कपूर खान ने एक्टर को सरप्राइज देते हुए बेहद ही खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक बर्थडे विश नोट भी लिखा है।

करीना ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो विजय वर्मा। आप आपनी भविष्य की सभी फिल्मों में ऐसे ही डांस करते रहें... सबसे बड़ा हग...लव यू।” करीना ने ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर के साथ शेयर किया है। दोनों की ये फोटो पिछले साल OTT पर रिलीज हुई 'जानेजां' के प्रमोशन के दौरान की है। फोटो में करीना माइक पकड़े नजर आ रही हैं, जबकि विजय उनके पास खड़े हैं और मुस्कुरा रहे हैं। इसके जवाब में विजय ने भी इस पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर किया और लिखा कि आप ही मुझे अपनी धुनों पर डांस करवा सकती हैं बेबो, थैंक्यू।

करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर विजय वर्मा के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं। करिश्मा ने लिखा कि हैप्पीएस्ट बर्थडे टू द स्वीटेस्ट। इस पर विजय ने लिखा कि बधाई के लिए धन्यवाद और सनग्लासेस के लिए भी लोलो। विजय और करिश्मा 15 मार्च को OTT पर रिलीज हुई फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ का हिस्सा थे। उल्लेखनीय है कि विजय ने हाल ही में एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उनके करीबी दोस्तों के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी नजर आईं। सभी ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं।

vijay varma,actor vijay varma,vijay varma birthday,Kareena Kapoor,jaanejaan,karisma kapoor,murder mubarak,rashmika mandanna,vijay devarakonda,family star

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘फैमिली स्टार’ का ट्रेलर देख खुश हुईं रश्मिका मंदाना

'अर्जुन रेड्डी' फेम साउथ स्टार विजय देवरकोंडा का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। वे इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'फैमिली स्टार' को लेकर लाइमलाइट में हैं, जो 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विजय और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। इस ट्रेलर को देखने के बाद विजय की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी अपनी खुशी बयां करने से खुद को नहीं रोक पाईं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट कर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दे दी। रश्मिका ने लिखा, “मैं अपने डार्लिंग परशुराम पेटला और विजय देवरकोंडा को फैमिली स्टार के लिए बधाई देती हूं। ये 5 अप्रैल को आ रही है। बहुत उत्साहित हूं। आपके हाथ में पहले से ही एक सफलता है। पार्टी चाहिए। मृणाल ठाकुर ऑल द बेस्ट माय लव।” रश्मिका की पोस्ट पर विजय ने कमेंट कर लिखा, 'क्यूटेस्ट।'

रश्मिका इससे पहले विजय व परशुराम के साथ ब्लॉकबस्टर मूवी 'गीता गोविंदम' दे चुकी हैं। रश्मिका और विजय कथित तौर पर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इस बीच 'लाइगर' की असफलता के बाद से विजय अगली हिट मूवी की तलाश में हैं। दूसरी ओर, रश्मिका की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ थी, जो सुपरहिट रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम