न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर को सुननी पड़ीं गालियां, बताई आपबीती, कंगना ने ‘एनिमल’ के डायरेक्टर वांगा पर यूं कसा तंज

टीवी एक्टर करण वाही को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Feb 2024 8:27:22

2 News : इस एक्टर को सुननी पड़ीं गालियां, बताई आपबीती, कंगना ने ‘एनिमल’ के डायरेक्टर वांगा पर यूं कसा तंज

टीवी एक्टर करण वाही को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें एक अनजान व्यक्ति ने सड़क पर गालियां दीं और बदतमीजी की। इस मामले को लेकर करण पुलिस के पास पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी देते हुए लेटेस्ट अपडेट भी दिया।

करण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में इस पूरे मामले के बारे में बताया कि घटना उस वक्त की जब मैं अपनी कार से जा रहा था और मैंने एक सही कट लिया क्योंकि मेरे आगे एक और गाड़ी चल रही थी। इस दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति मेरी कार के नजदीक आया और मुझे गालियां देते हुए बोला की कट कैसे मारा। इसके बाद वह बदतमीजी की सारी हदें पार करता गया और मुझे बोला की तेरे जैसे दो कौड़ी के टीवी एक्टर बहुत देखे हैं। मैंने उसकी स्कूटी की चाबी ले ली, लेकिन सीन न बढ़े तो मैंने उसे वापस कर दी।

इसके बाद भी वह मेरा पीछा करता रहा और आखिर मैंने एक पुलिस स्टेशन पर अपनी कार रोकी और मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला सुलझा दिया है और मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। फैंस करण को सीरियल ‘दिल मिल गए’ में डॉक्टर सिद्धांत मोदी के रूप में खास तौर से याद रखते हैं। करण कई सीरियल और रियलिटी शो में काम कर चुके हैं। करण 12 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज ‘रायसिंघानिया वर्सेज रायसिंघानिया’ में नजर आएंगे।

karan wahi,tv actor karan wahi,karan wahi harassed,kangana ranaut,actress kangana ranaut,animal,sandeep reddy vanga

कंगना रनौत ने संदीप रेड्डी वांगा पर ऐसे किया पलटवार

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह दिल में जो आता है वो बोलती है फिर चाहे किसी से भी पंगा हो जाए। कंगना ने कुछ समय पहले ‘एनिमल’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस फिल्म की जमकर आलोचना की थी। इस पर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने काफी सधे हुए अंदाज में रिएक्शन दी। संदीप ने लिखा, “कंगना एक अच्छी एक्ट्रेस हैं। मैंने कंगना की सारी फिल्में देखी है। एक दिन मैं कंगना के साथ जरूर काम करूंगा।’

संदीप के इस कमेंट के बाद कंगना ने भी ट्वीट कर तंज कसा है। कंगना ने लिखा, “रिव्यू और आलोचना एक नहीं होते हैं। हर तरह की आर्ट का रिव्यू होना चाहिए और इस पर डिस्कस करना चाहिए, ये नॉर्मल है। संदीपजी ने जिस तरह से मुस्कुराते हुए मेरे रिव्यू की तरफ रिस्पेक्ट दिखाई, उसे देखकर कहा जा सकता है कि वह मर्दाना फिल्में तो बनाते ही हैं, उनका एटीट्यूड भी मर्दाना है, धन्यवाद सर! लेकिन प्लीज मुझे कोई रोल मत दीजिएगा, नहीं तो आपके एल्फा मेल हीरोज फेमिनिस्ट बन जाएंगे और आपकी फिल्में भी पिटने लगेंगी।

आप ब्लॉकबस्टर बनाते हो और फिल्म इंडस्ट्री को आपकी जरूरत है।” उल्लेखनीय है कि ‘एनिमल’ को भले ही बॉक्स ऑफिस पर फैंस के प्यार के कारण अपार सफलता मिली हो, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग इसकी बुराई कर चुके हैं। इसमें अत्यधिक हिंसा और महिलाओं के अपमान का मुद्दा छाया हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम