न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बर्थडे गर्ल बिपाशा को पति करण ने ऐसे किया विश, कैटरीना-विक्की ने इसाबेल को दी जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मदरहुड का आनंद ले रही हैं। आज रविवार (7 जनवरी) को बिपाशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Jan 2024 12:34:48

2 News : बर्थडे गर्ल बिपाशा को पति करण ने ऐसे किया विश, कैटरीना-विक्की ने इसाबेल को दी जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मदरहुड का आनंद ले रही हैं। आज रविवार (7 जनवरी) को बिपाशा का 45वां जन्मदिन है। इस मौके पर बिपाशा के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें विश कर रहे हैं। बिपाशा ने मालदीव से बेटी और पति के साथ अपनी एक मनमोहक तस्वीर पोस्ट की है। तीनों को एक पूल के अंदर खूबसूरत समुद्र के किनारे देखा जा सकता है। बिपाशा की गोद में देवी है।

करण, बिपाशा को किस कर रहे हैं। बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, “उत्तम जन्मदिन। बस मेरे 2 बच्चों और धूप व पानी की जरूरत है। #मंकीलव।” करण ने भी पत्नी पर प्यार बरसाते हुए एक फोटो शेयर कर बिपाशा के लिए लंबा नोट लिखा। फोटो में बिपाशा को समुद्र तट के किनारे रेत पर बने दिल के बीच में खड़ा देखा जा सकता है। करण ने लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी प्यारी छोटी बच्ची बंबी प्रिंसेस पाई! @bipashabasu

आप हमेशा सबसे चमकदार रोशनी हैं, सबसे सुंदर मुस्कान हैं, सबसे हार्दिक हंसी हैं, सबसे मजेदार बातें कहती हैं और सबसे बुद्धिमान शब्दों में सबसे शुद्ध आत्मा हैं, सबसे अधिक देने वाली हैं, हर चीज के बारे में सबसे अच्छा हिस्सा हैं और आपके पास हमेशा सब कुछ होगा मेरा दिल। मुझे आपसे बहुत प्यार है। जन्मदिन मुबारक हो बंदर!” बता दें कि बिपाशा और करण की शादी को 7 साल हो चुके हैं। उनकी बेटी 1 साल की हो गई है।

कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल हुईं 33 की, मिलीं शुभकामनाएं

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल शनिवार (6 जनवरी) को 33 साल की हो गईं। इस मौके पर कैटरीना और उनके पति विक्की कौशल ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन विश किया। कैटरीना ने इंस्टा स्टोरी पर इसाबेल की एक तस्वीर शेयर की। इसमें इसाबेल बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखीं। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैप्पी हैप्पीएस्ट इजी बिजी बी इसा कैफ।” विक्की ने भी इंस्टाग्राम पर इसाबेल की एक तस्वीर शेयर की है।

इसमें इसाबेल व्हाइट और गोल्डन गाउन में हैं। विक्की ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे इसाबेल। आपको आने वाले सबसे अद्भुत साल की शुभकामनाएं।” इसाबेल को विक्की के छोटे भाई एक्टर सनी कौशल ने भी बधाई दी है। सनी ने इंस्टाग्राम पर इसाबेल की बर्थडे की एक तस्वीर शेयर की। कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो इस्सी।” खुद इसाबेल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज वाली पोस्ट साझा की। इस जश्न में उनके साथ सनी कौशल और उनकी गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ भी दिखीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका