न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटी के दिल में छेद की बात जान खराब हो गई थी करण की हालत, ट्विंकल बेटी को सिखा रही वही चीजें...

एक्टर करण सिंह ग्रोवर और एक्ट्रेस बिपाशा बसु साल 2016 में विवाह बंधन में बंधे थे। शादी के 6 साल बाद नवंबर 2022 में उनकी बेटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Aug 2024 2:04:52

2 News : बेटी के दिल में छेद की बात जान खराब हो गई थी करण की हालत, ट्विंकल बेटी को सिखा रही वही चीजें...

एक्टर करण सिंह ग्रोवर और एक्ट्रेस बिपाशा बसु साल 2016 में विवाह बंधन में बंधे थे। शादी के 6 साल बाद नवंबर 2022 में उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ। देवी के जन्म से जहां यह स्टार कपल खुशी से फूला नहीं समाया वहीं उसकी एक शारीरिक समस्या ने उनका दिल तोड़ दिया। जब उन्हें पता चला कि देवी के दिल में 2 छेद हैं तो वे बुरी तरह टूट गए। ऐसे में जब देवी सिर्फ 3 महीने की थी तो उसकी ओपन हार्ट सर्जरी की गई। अब करण ने इस बारे में बात की है।

करण ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में कहा कि मेरी जिंदगी में कई मुश्किल भरे पल आए लेकिन मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि कुछ गलत नहीं हुआ। मेरे ऊपर सबसे बड़ी मुसीबत तब टूटी जब मुझे पता चला कि बेटी के दिल में छेद है। वो समय मेरे और बिपाशा के लिए बहुत ही मुश्किल समय था। हमारी बेटी ने उस छोटी सी उम्र में जो सहा मैं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। उसके सीने पर एक लंबा सा निशान है जो पेट तक जाता है।

इस सर्जरी और बेटी को फिर से स्वस्थ करने के सफर में उस नन्हीं जान और बिपाशा ने बहुत कुछ सहा है। एक मां के लिए अपने बच्चे को इस हालत में देखना आसान नहीं होता। करण के वर्क फ्रंट की बात करें, तो इस साल 25 जनवरी को रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ में उनका अहम रोल था।

कोलकाता रेप केस से आहत ट्विंकल खन्ना ने बेटी के लिए शेयर की पोस्ट

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 9 अगस्त को जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। पूरे देश में आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। बॉलीवुड से भी बुलंद आवाज उठ रही है। इस बीच अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना ने भी इस मामले में रिएक्शन दी है।

ट्विंकल ने अपनी 12 साल की बेटी नितारा के लिए एक पोस्ट शेयर की है। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इस देश में रहते हुए मुझे 50 साल हो गए और आज भी मैं अपनी बेटी को वहीं चीजें सीखा रही हूं, जो कि मुझे मेरे बचपन में सिखाई जाती थी। मुझे बताया गया था कि अकेले बाहर नहीं जाना चाहिए, चाहें वो पार्क हो, स्कूल हो या कोई समुद्र हो। कभी किसी आदमी के साथ अकेले नहीं जाना चाहिए चाहें वो आपका अंकल, कजिन या कोई दोस्त हो।

अकेले मत जाओ क्योंकि यहां बात अगर की नहीं, बल्कि कब की है। अकेले मत जाओ क्योंकि शायद तुम कभी वापस न आ पाओ।” इस मैसेज के बैकग्राउंड में ट्विंकल ने तिरंगा लगाया है। ट्विंकल की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट कर कोलकाता में हुई घटना पर रोष जताया है। उल्लेखनीय है कि करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, स्वरा भास्कर, कृति सेनन, प्रीति जिंटा समेत कई और एक्ट्रेस भी पीड़िता के इंसाफ के लिए अपनी बात रख चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके