न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘फाइटर’ में करण के लुक पर बिपाशा हुईं फिदा, बॉबी को ऐसे आया ‘जमाल कुडू’ के सिग्नेचर स्टेप का आइडिया

फैंस दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर जैसे दिग्गज सितारों से सजी फिल्म 'फाइटर' को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 1:10:24

2 News : ‘फाइटर’ में करण के लुक पर बिपाशा हुईं फिदा, बॉबी को ऐसे आया ‘जमाल कुडू’ के सिग्नेचर स्टेप का आइडिया

फैंस दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर जैसे दिग्गज सितारों से सजी फिल्म 'फाइटर' को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। हाल ही में इन तीनों का लुक सामने आया था और इसके बाद फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया। बता दें कि ‘फाइटर’ में एक्टर करण सिंह ग्रोवर की भी खास भूमिका है। वह दीपिका और ऋतिक के साथ एयर ड्रैगन यूनिट में देश के लिए लड़ते हुए दिखेंगे।

आज मंगलवार (12 दिसंबर) को करण का लुक भी जारी कर दिया गया। वे फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर ‘सरताज गिल’ का किरदार निभाते नजर आएंगे। करण ने अपने इस लुक को जैसे ही शेयर किया तो फैंस खुश हो गए। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। करण का जो लुक सामने आया है उसमें वे जबरदस्त लग रहे हैं। चेहरे पर ब्लैक कलर का गॉगल्स और बॉडी पर यूनिफॉर्म उनकी पर्सनैलिटी को मैच कर रही है।

इस फोटो को शेयर कर करण ने बताया कि उनका कॉल साइन ताज है। करण की पत्नी एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी उनके लुक पर रिएक्शन दी है। बिपाशा ने कमेंट किया-“हैंडसम हॉट हबी।” इसके अलावा एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने लिखा “वाउ।” सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी बिग बजट फिल्म 'फाइटर' गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ में निभाई है विलेन की भूमिका

‘एनिमल’ का गाना ‘जमाल कुडू’ चार्टबस्टर्स पर सबसे ऊपर जगह बना चुका है। ये गाना बेहद पसंद किया जा रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है। इसका सिग्नेचर स्टेप सुर्खियों में है। इस गाने के साथ ही अबरार (बॉबी देओल) की एंट्री होती है। बॉबी मूवी में विलेन बने हैं और बिना डायलॉग बोले ही छोटे से रोल में भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे।

अब बॉबी ने एक इंटरव्यू में बताया कि गाने का जो डांस स्टेप इतना पॉपुलर हो रहा है उसका आइडिया उनका ही था। उन्होंने बताया कि संदीप ने पहले मुझे गाना सुनाया था, जो मुझे बेहद पसंद आया। कोरियोग्राफर ने मुझसे कहा कि ऐसे करो…मैंने डांस करना शुरू किया तो उन्होंने कहा, नहीं-नहीं, बॉबी देओल की तरह मत करो।

फिर मैंने फिल्म में मेरे भाई का रोल करने वाले सौरभ से कहा, क्या आप इसे करके दिखा सकते हैं? आप इसे कैसे करेंगे? मुझे बचपन के दिन याद आए कि जब हम पंजाब जाते थे तो लोग अपने सिर पर शराब का ग्लास रखकर डांस करते थे। यह अचानक मेरे दिमाग में आया और मैंने वह कर दिया। संदीप को यह पसंद आ गया। मुझे कभी समझ नहीं आया कि हमने ऐसा क्यों किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे