न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सेट पर शराब पीकर आने लगे थे करण पटेल, इधर-इस एक्टर ने CPR देकर बचाई जान, Video वायरल

करण पटेल टेलीविजन की दुनिया के मशहूर अभिनेता हैं। एक समय करण की तूती बोलती थी। करण की वजह से हर शो हिट रहता था। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Oct 2023 12:15:19

2 News : सेट पर शराब पीकर आने लगे थे करण पटेल, इधर-इस एक्टर ने CPR देकर बचाई जान, Video वायरल

करण पटेल टेलीविजन की दुनिया के मशहूर अभिनेता हैं। एक समय करण की तूती बोलती थी। करण की वजह से हर शो हिट रहता था। हालांकि इतनी सफलता उन्हें हजम नहीं हुई और करिअर के पीक पर वे बहुत गलतियां कर बैठे, जिसका खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। वे स्टारडम को संभाल नहीं सके। यहां तक कि करण सेट पर शराब पीकर आने लगे। अब एक इंटरव्यू में करण ने जिंदगी के सबसे खराब दिनों की याद शेयर की।

बता दें कि करण ने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘गुमराह’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कस्तूरी’, ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे शो में काम किया। उनकी फिल्म ‘डारन छू’ 13 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। करण ने इंटरव्यू में कहा कि ‘कस्तूरी’ सीरियल बंद होने का एकमात्र कारण मैं था। ये बहुत कम लोगों को मालूम है। तब मेरा व्यवहार अनियमित था। मैं सुपरस्टार था। सोचता था मेरे बिना शो नहीं चलेगा, इसे बंद करने की नौबत आएगी।

फिर मुझे एहसास हुआ कि किसी को भी छोड़ा नहीं जा सकता। मीडियम से बड़ा कोई नहीं है। आपका दिखना जरूरी है, यदि आप उस मीडियम की इज्जत नहीं करोगे तो जिंदगी में कुछ भी अचीव नहीं कर पाओगे। शो बंद होने से मैं ढाई-तीन वर्ष तक बेरोजगार रहा। लोगों को लगता था मैं ब्रेक पर हूं मगर मैं नहीं था।

मैंने जो भी गलती की थी, उसके कारण कोई मुझे शो में नहीं लेना चाहता था। मेरे सेट पर शराब पीने की बातें सहीं हैं। यदि आपने बेवकूफी की है तो उसे मानने की हिम्मत होनी चाहिए। मैंने गलतियों से सबक सीखा। हर किसी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं। ये आम बात है। अब मैं पुरानी गलतियों को फिर से नहीं दोहराता।

एक्टर गुरमीत चौधरी ने शख्स को बेहोश देख फटाफट संभाला

एक्टर गुरमीत चौधरी ने टेलीविजन के साथ-साथ बॉलीवुड में भी पहचान बनाई है। गुरमीत ने अब कुछ ऐसा किया है जिससे वे रील लाइफ के बजाय सबके रियल लाइफ हीरो बन गए हैं। सोशल मीडिया पर गुरमीत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक शख्स को सीपीआर देते नजर आ रहे हैं। मुंबई की सड़क पर एक शख्स को बेहोश देख गुरमीत उसे बचाने की कोशिश में लग गए।

गुरमीत ने उस शख्स को सीपीआर दिया और अस्पताल में भर्ती करवाया। गुरमीत के समय रहते सही कदम उठाने से उस व्यक्ति की जान बच गई। वीडियो में गुरमीत को उस व्यक्ति के दिल को पंप करते हुए और किसी व्यक्ति की मदद मांगते हुए देखा जा सकता है। गुरमीत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2006 में देबिना बनर्जी के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी। कपल ने 2021 में बंगाली रीति-रिवाज से दोबारा शादी कर ली। उनके दो बेटियां हैं।

गुरमीत की प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्हें 'गीत हुई सबसे पराई' से काफी शौहरत मिली थी। बाद में 'रामायण' में श्रीराम के रूप में भी उन्हें खूब तारीफें मिलीं। गुरमीत 'झलक दिखला जा 5', 'नच बलिए 6' और 'खतरों के खिलाड़ी 5' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। गुरमीत ने फिल्म 'खामोशियां' से बॉलीवुड में एंट्री की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार