न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण ने BB-18 का ऑफर किया रिजेक्ट, इन पर निकाली भड़ास, जानें-विक्रांत ने क्यों मांगी थी सारा से माफी

इस साल जनवरी के अंत में टीवी की दुनिया के सबसे विवादित शो में से एक ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन का अंत हुआ। स्टैंडअप कॉमेडियन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Mar 2024 12:29:25

2 News : करण ने BB-18 का ऑफर किया रिजेक्ट, इन पर निकाली भड़ास, जानें-विक्रांत ने क्यों मांगी थी सारा से माफी

इस साल जनवरी के अंत में टीवी की दुनिया के सबसे विवादित शो में से एक ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन का अंत हुआ। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने खिताब पर कब्जा जमाया। अब इसके 18वें सीजन की तैयारी भी शुरू हो चुकी है और इसी सिलसिले में मेकर्स सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। टीवी एक्टर करण पटेल को शो ऑफर किया गया, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया।

करण ने ईटाइम्स के साथ शो में आने वाले इनफ्लुएंसर्स और टिक-टॉक यूजर्स पर रिएक्शन दी। करण ने कहा कि किस प्रकार के लोगों को इनफ्लुएंसर्स कहा जाता है? गधे, घोड़े, सूअर सभी एक ही रेस में दौड़ रहे हैं। इनफ्लुएंसर्स शब्द की कोई वैल्यू नहीं रह गई। कैसे टिकटॉकर्स को अब टिकटॉक एक्टर्स कहा जाता है। 30 सैकंड के वीडियो से कोई भी खुद को एक्टर नहीं कह सकता। लोगों को बुलाने या उनके साथ फेमस सेलिब्रिटी जैसा व्यवहार करने की समझ किस स्तर तक पहुंच गई है?

पहले मेकर्स एक्टर्स को हायर करते थे। फिर उन्होंने मशहूर सेलिब्रिटीज के साथ-साथ आम लोगों और यहां तक कि समाज के सबसे निचले स्तर के लोगों को भी इसमें लाकर पूरे शो को खराब कर दिया। यह इतना गंदा, गाली-गलौज वाला शो बन गया है कि इससे जुड़ना भी मुश्किल है। बता दें कि 40 वर्षीय करण ने ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘कसौटी जिंदगी की 2’ सीरियल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

karan patel,tv actor karan patel,bb-18,bigg boss 18,social media influencers,munawar faruqui,vikrant massey,sara ali khan,gaslight,12th fail

विक्रांत मैसी और सारा अली खान ने ‘गैसलाइट’ फिल्म में साथ किया था काम

एक्टर विक्रांत मैसी ने पिछले साल आई फिल्म ‘12वीं फेल’ से लोगों का खूब प्यार पाया। फिल्म हिट रही और विक्रांत की एक्टिंग की भी सराहना हुई। इस बीच विक्रांत का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वे सारा अली खान को लेकर एक बात कहते नजर आए। दरअसल दोनों ने पिछले साल 31 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘गैसलाइट’ में साथ काम किया था।

इंटरव्यू में विक्रांत ने कहा कि उस दौरान नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) की डिबेट बहुत जोरों पर थी। दुर्भाग्य से हम सभी के मन में पूर्व धारणाएं पलती रहती हैं तथा हमने इसके बारे में सुना है, भाई-भतीजावाद एवं प्रीविलेज होने की पूरी समझ है। विशेष रूप से बीते दो या तीन वर्षों से ये चर्चा निरंतर होती आ रही थी। हर बातचीत इसी नेपोटिज्म के बारे में होती थी। और मैं भी उसका शिकार हो गया। मैं स्टार सर्किट से मीलों दूर हूं।

इनकी प्राथमिकताएं शायद हेयर मेकअप होंगी। मैंने सारा को बताया और माफी मांगी। मैं जानता हूं, ये गलत है। मैंने ‘गैसलाइट’ फिल्म की शूटिंग के चलते ये बात पहले सैकंड में समझ ली थी कि सारा कितनी मेहनत करती हैं। एक एक्टर के रूप में वो कितनी प्राथमिकता देती हैं। मैं बहुत इम्प्रेस हुआ। मैंने उनसे माफी मांगी कि मैंने उनके बारे में गलत सोचा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार