न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण ने तेजस्वी से ब्रेकअप के सवाल का दिया यह जवाब, गाड़ी में बैठीं कृति को मिला किन्नरों का आशीर्वाद

टीवी एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। यह जोड़ी हमेशा मीडिया की नजरों में रहती है। फैंस भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Apr 2024 12:03:48

2 News : करण ने तेजस्वी से ब्रेकअप के सवाल का दिया यह जवाब, गाड़ी में बैठीं कृति को मिला किन्नरों का आशीर्वाद

टीवी एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। यह जोड़ी हमेशा मीडिया की नजरों में रहती है। फैंस भी उनकी हर अपडेट जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं। दोनों की मुलाकात रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 15' में हुई थी और वहां उन्हें प्यार हो गया। घर से निकलने के बाद भी उनका यह रिश्ता कायम है। हालांकि हाल ही उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं।

अब करण ने इस बारे में एक इंटरव्यू में अपने दिल की बात कही। इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान करण और 'लव अधूरा' की उनकी को-स्टार एरिका फर्नांडिस से एक-दूसरे के लिए मैट्रिमोनी प्रोफाइल लिखने को कहा गया। एरिका ने चुटकी लेते हुए कहा-करण कभी शादी नहीं करना चाहता। जवाब में करण बोले-वक्त बदलते देर नहीं लगती। मेरा इंटरव्यू उतना ही मिसलीडिंग है, जितना इस शो का ट्रेलर।

करण से जब पूछा गया कि क्या वे तेजस्वी से ब्रेकअप या शादी के सवालों पर परेशान होते हैं तो उन्होंने कहा कि एक कपल के तौर पर हमारी जिम्मेदारियां हैं और कुछ लोगों की नहीं होती हैं। इन चीजों से मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हम आए दिन साथ बैठते हैं और लोग कह रहे हैं कि हमारा ब्रेकअप हो गया है, या तेजस्वी की किसी और से शादी हो गई है।

कुछ लोग ज्यादा ही खाली हैं। जब करण से पूछा गया कि क्या वे शादी के बारे में सोच रहे हैं तो एक्टर ने अपने शो 'अब तेरा क्या होगा लवली' को बीच में लाते हुए कहा कि मुझे लगता है जब तेरा क्या होगा लवली का सीक्वल आएगा तब जाकर गुगू की शादी होगी। मेरे साथ चीजें अचानक होती हैं। मैं सब पढ़ता हूं। जिस तरह हर कोई मेरी शादी की दुआ कर रहा है उसी तरह मेरे करिअर के लिए दुआ कीजिए।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की मार्च में हुई थी शादी

एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने मार्च में एक्टर पुलकित सम्राट के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शादी की विभिन्न रस्मों की फोटो और वीडियो फैंस को दिखाए। ये खूब वायरल हुए और प्यारे कपल को उनके चाहने वालों ने जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। अब कृति को मुंबई में एक जगह स्पॉट किया गया और इस दौरान उनकी गाड़ी को किन्नरों ने घेर लिया।

किन्नर कृति की कार के पास पहुंच गए और जिस तरह से एक्ट्रेस ने उन्हें ट्रीट किया उसकी काफी तारीफ हो रही है। कृति ने अपनी गाड़ी का शीशा खोला और उनके पास जितना भी कैश था वो उन्हे दे दिया। इसके साथ ही कृति ने उनसे कहा कि उनके पास कैश नहीं है। इसके बावजूद किन्नरों ने उन्हें भर-भर आशीर्वाद दिया।

उल्लेखनीय है कि आम तौर पर शादी के बाद खुशियों वाले घर में दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए किन्नर जरूर जाते हैं। उल्लेखनीय है कि कृति और पुलकित दोनों साल 2019 में आई फिल्म 'पागलपंती' के सेट पर करीब आए थे। वे इसके बाद एक-दूसरे को डेट करने लगे और रिलेशनशिप में थे। उनकी शादी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। आखिरकार वे विवाह बंधन में बंध चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष