न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB-15 फेम करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का हुआ ब्रेकअप, अंकिता ने सास के साथ शेयर किया वीडियो तो...

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और एक्टर करण कुंद्रा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। उन्हें ‘तेजरन’ नाम दिया हुआ है। अब दोनों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Jun 2024 2:13:49

2 News : BB-15 फेम करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का हुआ ब्रेकअप, अंकिता ने सास के साथ शेयर किया वीडियो तो...

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और एक्टर करण कुंद्रा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। उन्हें ‘तेजरन’ नाम दिया हुआ है। अब दोनों को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही हैं, जिससे फैंस चिंतित हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके रिश्ते में दरार पड़ गई है। बताया जा रहा है कि एक टीवी एक्ट्रेस की वजह से रिश्ता ब्रेकअप की कगार पर पहुंच गया है। बता दें करण और तेजस्वी पहली बार 'बिग बॉस 15' के सेट पर मिले थे और यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा था। जब शो खत्म हुआ तब भी उनका रोमांस कायम रहा।

कपल को कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ देखा गया। यहां तक कि वे कई बार साथ में वेकेशन का मजा लेते दिखे। अब एक ऑनलाइन पोस्ट सामने आई है, जिसमें ब्रेकअप के कयास लगाए जा रहे हैं। ‘बिग बॉस’ के एक पेज ने ऑफिशियल एक्स पर वायरल रेडिट पोस्ट शेयर की, जिसमें बताया गया है कि करण और तेजस्वी में कुछ परेशानी है। तेजस्वी को करण की फीमेल फ्रेंड्स से दिक्कत है, जबकि करण रिलेशनशिप में बोर होने के लिए पहले से ही बदनाम हैं।

पोस्ट के अनुसार हो सकता है कि करण और तेजस्वी इस प्रॉब्लम को पब्लिक न करें, क्योंकि वे रिलेशनशिप को मीडिया अटेंशन से दूर रखना चाहते हैं। पोस्ट में किया गया दावा एक सूत्र पर आधारित है, क्योंकि कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि हो सकता है अर्जुन और मलाइका की तरह ही करण और तेजस्वी ब्रेकअप की खबरों के बाद साथ नजर आएं, लेकिन सबकुछ ठीक नहीं है।

अंकिता और उनकी सास के प्यार को देख फैंस हो रहे हैरान, BB-17 में हुई थी अनबन

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। खास तौर से जब से उन्होंने ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लिया तब से उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अंकिता ने शो में पति विक्की जैन के साथ चुनौती पेश की थी। वह टॉप 6 तक जगह बनाने में सफल रही थीं और उन्होंने शो के अंतिम दिन तक दर्शकों का मनोरंजन किया। शो के दौरान अंकिता की सास रंजना जैन ने घर में एंट्री करते ही बेटे को सपोर्ट करते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई और बोलने का मौका भी नहीं दिया।

अब एक बार फिर अंकिता सास संग शेयर किए गए नए वीडियो की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। वे दोनों साथ में मंदिर के दर्शन करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। उन्हें कभी लड़ाई और कभी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते देख लोग हैरान हो रहे हैं। यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, “ये हृदय परिवर्तन कैसे और कब हुआ।” दूसरे ने कमेंट किया, “भाई ये क्या चल रहा है कभी तो बहू की बुराई करती है और कभी प्यार लुटाती है।”

इससे पहले अंकिता और रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' की स्क्रीनिंग के दौरान रंजना को बहू की तारीफ करते देखा गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकिताइन दिनों कॉमेडियन भारती सिंह के नए कुकिंग बेस्ड कॉमेडी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' में विक्की संग नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क