न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण कुंद्रा ने तेजस्वी के साथ मनाया बर्थडे, शेयर की Photos, इस बात पर ट्रोल हुईं ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा

टीवी के मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा ने बुधवार (11 अक्टूबर) को जन्मदिन मनाया। वे 39 साल के हो गए हैं। उन्होंने गोवा में बर्थडे सेलिब्रेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Oct 2023 1:05:13

2 News : करण कुंद्रा ने तेजस्वी के साथ मनाया बर्थडे, शेयर की Photos, इस बात पर ट्रोल हुईं ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा

टीवी के मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा ने बुधवार (11 अक्टूबर) को जन्मदिन मनाया। वे 39 साल के हो गए हैं। उन्होंने गोवा में बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके साथ गर्लफ्रेंड टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी थीं। दोनों ने केक कटिंग की, शैंपेन पी, लजीज डिनर एंजॉय किया और रात में समंदर के किनारे क्वालिटी टाइम बिताया।

उन्होंने सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। इन तस्वीरों में करण और तेजस्वी सफेद कपड़ों में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। फोटो में जहां करण ने व्हाइट कलर की शर्ट और पैंट पहनी है तो वहीं तेजस्वी व्हाइट थाई स्लिट आउटफिट मंं बहुत बोल्ड लग रही हैं। बर्थडे पार्टी में मास्कमैन शो दिखाता नजर आ रहा है। एक तस्वीर में करण और तेजस्वी ने फैन संग पोज दिया।

एक वीडियो में तेजस्वी ने कहा, 'मैं यहां समय पर आ गई और आप नहीं आए। लेकिन आप आखिरकार अपने जन्मदिन के लिए यहां आ गए।' उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये उनका दिन है।' उल्लेखनीय है कि करण और तेजस्वी की मुलाकात 'बिग बॉस 15' में हुई थी। शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। शो खत्म होने के बाद भी उनका रिश्ता कायम है। करण की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ काफी सुर्खियां बटोर रही है। तेजस्वी ने फिल्म की स्क्रीनिंग पर अपना सपोर्ट दिखाया था।

रैम्प वॉक करती हुईं अचानक डांस करने लगीं ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा

एक्ट्रेस सबा आजाद इन दिनों हाल ही रिलीज हुई अपनी फिल्म 'हूज योर गायनेक' के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस बीच सबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबा दिल्ली में एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक करती दिखाई दीं। उन्होंने गोल्डन रंग का बेहद स्टाइलिश को-ऑर्स सूट कैरी किया था।

वह रैंप वॉक करती हुई अचानक डांस करने लगती हैं। इस वीडियो पर जहां कुछ यूजर्स सबा की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल करने में लग गए हैं। वे सबा का मजाक उड़ाते हुए उनके डांस की तुलना उनके बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन से करने में मशगूल हैं। एक यूजर ने लिखा-'ये ऋतिक रोशन को कॉपी करने की फेल कोशिश है।' एक ने सबा पर नशे में होने का आरोप लगा दिया। इस फैशन शो में करिश्मा कपूर, कल्कि कोचलिन जैसी एक्ट्रेस ने भी रैंप वॉक किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार