न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पैंसी’ सुन दुखी हो जाते थे करण, शब्द का मतलब होता है ‘गे’, रानी हर फ्राईडे पति के साथ जाती हैं...

फिल्ममेकर करण जौहर बॉलीवुड की काफी चर्चित हस्ती है। वे शानदार फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। करण ने हाल ही में एक चौंकाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Aug 2023 12:06:33

‘पैंसी’ सुन दुखी हो जाते थे करण, शब्द का मतलब होता है ‘गे’, रानी हर फ्राईडे पति के साथ जाती हैं...

फिल्ममेकर करण जौहर बॉलीवुड की काफी चर्चित हस्ती है। वे शानदार फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। करण ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। करण, निखिल तनेजा के होस्ट किए गए 'बी अ मैन यार' नाम के यूट्यूब शो में दिखाई दिए। शो के ट्रेलर में करण ने कहा कि मैंने 10वीं क्लास में एक लड़की से प्यार होने का नाटक किया था। उसका नाम शलाका था।

आज जिसे आप 'गे', 'फाग' या 'होमो' कहते हैं, अपमानजनक लहजे में कहा जाता है, उन दिनों इसे ‘पैंसी’ कहा जाता था और यह एक ऐसा शब्द था जिसने सचमुच मुझे अंधेरे में धकेल दिया था।' करण ने यह भी बताया कि शाहरुख खान ही एकमात्र ऐसे शख्स थे जिन्होंने उन्हें कभी बुरा महसूस नहीं होने दिया। आपको बता दें कि करण अपनी सैक्सुअलिटी को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है जब करण ने अपने शुरुआत के दिनों या बचपन में अपने साथ हुए ऐसे किस्सों का जिक्र किया हो। करण ने 28 जुलाई को रिलीज हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ 7 साल बाद निर्देशक के रूप में वापसी की है। इसके अलावा एक फिल्ममेकर के रूप में करण के पास धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले 'योद्धा', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'मेरे मेहबूब मेरे सनम’ जैसी फिल्में हैं।

karan johar,rani mukerji,aditya chopra. movie date,pansy,filmmaker karan johar,actress rani mukerji

रानी मुखर्जी ने 2014 में की थी आदित्य चोपड़ा के साथ शादी

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। रानी ने कई सुपरहिट मूवीज में काम किया है। फिल्मी पर्दे पर रानी की दिलकश अदाएं सबको दीवाना बना देती हैं। रानी ने महिला प्रधान फिल्मों में भी तगड़ी एक्टिंग कर खुद का लोहा मनवाया है। रानी ने दिग्गज फिल्ममेकर रहे दिवंगत यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा के साथ साल 2014 में शादी की थी।

रानी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि मैं ‘आदी’ के साथ अक्सर अच्छा समय बिताती हूं और हम फिल्में देखने जाते हैं। यह कुछ ऐसा है जो हम हर शुक्रवार को मुंबई में करते रहते हैं। हम हर शुक्रवार को मूवी डेट पर जाते हैं। मुझे लगता है कि यह मजेदार है, बस जाकर लाइन में खड़े होना, अपना टिकट लेना, अपना पॉपकॉर्न लेना।

आजकल आपको पिज्जा भी मिलता है, ये काफी अच्छा है। थिएटर्स में अब काफी अच्छा खाना मिलता है। फिल्म देखने में मजा आता है और ये काफी क्रेजी है। रानी की फिल्मों की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार