न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस फिल्म की रिलीज से पहले करण को था कार्डियक अरेस्ट का खतरा, ‘कॉफी विद करण’ में आएंगे सनी-बॉबी

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर कई कारणों से चर्चाओं में रहते हैं। अब जल्द ही उनका पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Oct 2023 8:00:40

2 News : इस फिल्म की रिलीज से पहले करण को था कार्डियक अरेस्ट का खतरा, ‘कॉफी विद करण’ में आएंगे सनी-बॉबी

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर कई कारणों से चर्चाओं में रहते हैं। अब जल्द ही उनका पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन OTT पर शुरू होने वाला है। इस शो में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे आते हैं और इस दौरान उनसे जुड़ी दिलचस्प बातों का खुलासा होता है। फिलहाल करण इसके प्रमोशन में बिजी हैं। करण ने हाल ही वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर खुलासा किया कि वे एंग्जायटी जैसी सीरियस मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं।

अब करण ने एक और शॉकिंग खुलासा किया है। करण ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज से पहले मैं बहुत स्ट्रेस में था। मुझे लगा कि मुझे कार्डियक अरेस्ट आने वाला है। उससे पहले का हफ्ता और उसके बाद के दिन। मुझे नहीं लगता कि कोई भी जो भी मुझे करीब से जानता है उसे ये पता होगा। स्ट्रेस से मेरा मतलब है फिजिकली, जैसे मेरा शरीर कांप रहा था और हिल रहा था।

मैं ऐसा था कि मुझे लगा कि मैं सच में इस फिल्म के साथ वेलिडेशन चाहता हूं। मेरा मतलब है कि ये 7 साल का गैप और 3 साल का मुश्किल समय था। दरअसल करण की डायरेक्टर के रूप में इससे पिछली फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। 3 साल से उनका मतलब कोरोनाकाल था। करण ने आगे कहा कि आप जानते हैं कि ट्रोलिंग के साथ एंग्जायटी शुरू हो गई थी। बहुत सारी नेगेटिविटी थी जिसने मुझे पर्सनली और इंडस्ट्री को भी घेर लिया था। ये मेरे या मेरी मां के लिए आसान नहीं था।

karan johar,filmmaker karan johar,rocky aur rani kii prem kahaani,karan cardiac arrest,koffee with karan 8,sunny deol,bobby deol

26 अक्टूबर से शुरू होगा ‘कॉफी विद करण 8’, सनी-बॉबी शेयर करेंगे दिल की बातें

'कॉफी विद करण' हमेशा सुर्खियों में रहता है। पिछले 7 सीजन के बाद करण ने हाल ही में 8वें सीजन का ऐलान किया था। अब पता चला है कि अभिनेता सनी देओल अपने छोटे भाई एक्टर बॉबी देओल के साथ शो में नजर आएंगे। उन्होंने इसकी शूटिंग भी कर ली है। हालांकि अभी तक किसी की भी ओर से इसकी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार सनी और बॉबी एपिसोड की शूटिंग कर चुके हैं। दोनों भाई आगामी फिल्मों से लेकर निजी जिंदगी तक हर विषय पर चर्चा करेंगे। सनी-बॉबी आखिरी बार साल 2005 में इस शो में नजर आए थे। बता दें कि शो का प्रसारण 26 अक्टूबर से OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सनी की 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था।

फिल्म ने देश-विदेश में जबरदस्त कमाई की। सनी ने पिछले दिनों अपनी नई फिल्म 'लाहौर 1947' का ऐलान किया है, जिसके निर्माता आमिर खान हैं। इसके अलावा सनी 'बॉर्डर 2' और 'अपने 2' में भी नजर आएंगे। दूसरी ओर बॉबी की अगली फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें वे नेगेटिव शेड में नजर आएंगे। दोनों भाई बॉलीवुड में काफी लंबी पारी खेल चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार