न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण ने सोनाक्षी को बताया सबसे कूल दुल्हन, लंदन में अगस्त्य के साथ पार्टी करती दिखीं सुहाना

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को शादी कर ली। इसके बाद से उनकी शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 8:33:07

2 News : करण ने सोनाक्षी को बताया सबसे कूल दुल्हन, लंदन में अगस्त्य के साथ पार्टी करती दिखीं सुहाना

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को शादी कर ली। इसके बाद से उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो अभी तक वायरल हो रहे हैं। फैंस इन्हें खूब पसंद कर दूल्हा-दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शादी से अभिभूत हैं और बधाइयां व शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने खुलासा किया है कि उन्हें शादी में क्या पसंद आया। उन्होंने सोनाक्षी को 'सबसे कूल दुल्हन' भी बताया।

दरअसल करण ने आज शुक्रवार (28 जून) को इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स से बातचीत करने के लिए एक लाइव सेशन आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की शादी के बारे में बात की। उन्होंने सोनाक्षी के ब्राइडल लुक की तारीफ की और उनकी शादी की सादगी को देखकर हैरान रह गए। करण ने कहा कि आप जानते हैं कि सोनाक्षी के बारे में मुझे जो सबसे अच्छा लगा, वह यह था कि वह सबसे अच्छी दुल्हन थी। वह मस्त थी।

जहीर और सोनाक्षी प्यारे लग रहे थे। वे खुश दिख रहे थे, वे बहुत खूबसूरत लग रहे थे। और कोई तामझाम या दिखावा नहीं था। यह सिर्फ शुद्ध प्रेम और मस्ती थी और यही बात मुझे उनकी शादी में पसंद आई। और मुझे उनका लुक बहुत पसंद आया। उनके लिए बहुत सारा प्यार। पूर्व में जब सोनाक्षी व जहीर ने सोशल मीडिया पर शादी की आधिकारिक घोषणा की थी, तब करण ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए लिखा था, “बधाई हो और सोनाक्षी-जहीर को ढेर सारा प्यार।” उल्लेखनीय है कि करण बॉलीवुड के अधिकतर सितारों के साथ काफी मजबूत बोंडिंग शेयर करते हैं। लोग उनके हुनर के साथ हाजिरजवाबी के कायल हैं।

karan johar,filmmaker karan johar,sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer,sonakshi coolest bride,suhana khan,actress suhana khan,agastya nanda,shahrukh khan,amitabh bachchan,suhana agastya

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा ने ‘द आर्चीज’ फिल्म से किया था डेब्यू

इन दिनों सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी एक्ट्रेस सुहाना खान की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के हिसाब से सुहाना कथित बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ लंदन में हैं। अगस्त्य सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाति/दोहिते हैं। सुहाना को लंदन के एक क्लब में देखा गया, जिसका एक वीडियो क्लिप भी सामने आया है जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों को एक कोने में खूब बातें करते देखा जा रहा है और दोनों मजे कर रहे हैं।

सुहाना को हल्के गुलाबी रंग की ड्रेस में देखा गया और अगस्त्य ब्लैक शर्ट में नजर आए। बताया जा रहा है कि काजोल व अजय देवगन की बेटी न्यासा भी वहां मौजूद थीं। सभी स्टारकिड्स वेदांत महाजन की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। बता दें कि फिल्म सुहाना और अगस्त्य ने पिछले साल के अंत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तब से ही दोनों के साथ होने की खबरें सामने आ रही हैं।

हालांकि उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। सुहाना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी अगली फिल्म शाहरुख के साथ ‘किंग’ होगी। इसमें शाहरुख की डॉन की भूमिका होगी, जबकि सुहाना को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। दूसरी ओर, अगस्त्य अपनी अगली फिल्म ‘इक्कीस’ के लिए चर्चाओं में हैं। इसमें धर्मेंद्र भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क