न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण ने नेपोटिज्म पर बेस्ड सीरीज ‘शोटाइम’ का टीजर किया जारी, मौनी-दिशा ले रही हैं वेकेशन का मजा

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने अब तक के करिअर में फैंस को कई शानदार फिल्मों की सौगात दी है। अक्सर करण की फिल्मों में बड़े-बड़े...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Dec 2023 8:15:44

2 News : करण ने नेपोटिज्म पर बेस्ड सीरीज ‘शोटाइम’ का टीजर किया जारी, मौनी-दिशा ले रही हैं वेकेशन का मजा

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने अब तक के करिअर में फैंस को कई शानदार फिल्मों की सौगात दी है। अक्सर करण की फिल्मों में बड़े-बड़े सितारे नजर आते हैं। इनमें मनोरंजन का पूरा मसाला होता है। करण पर हमेशा से एक आरोप लगता रहा है कि वो उन कलाकारों को ज्यादा मौका देते हैं जिनके परिवार का कोई न कोई सदस्य पहले से फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित है। कहने का मतलब है कि वे नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को बढ़ावा देते हैं।

अब करण अपने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले इसी टॉपिक पर एक वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं, जिसका टाइटल है ‘शोटाइम’। करण ने आज बुधवार (20 दिसंबर) को इसका टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया। इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये वेब सीरीज अगले साल OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

करण द्वारा शेयर किए गए टीजर में इमरान कहते नजर आ रहे हैं कि “नेपोटिज्म के मास्क के पीछे अंत में हर बाहरी इंसान अंदर का हो जाना चाहता है।” मौनी बेहद हॉट नजर आ रही हैं। नसीरुद्दीन इस सीरीज के केंद्रबिंदु में हैं। वे ये कहते नजर आ रहे हैं कि “सिनेमा मेरा व्यापार नहीं बल्कि मेरा रिलिजन है।” सीरीज में विजय राज, श्रिया सरन, राजीव खंडेलवाल भी दिखेंगे। सीरीज के निर्माण का काम सुमित रॉय देख रहे हैं।

मौनी रॉय व दिशा पाटनी हैं बेस्ट फ्रेंड, शेयर की मस्ती की फोटो

मुंबई में हाल ही रेस्टोरेंट का दूसरा आउटलेट लॉन्च करने के बाद मौनी रॉय अपनी बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ चिल कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर हॉलीडे की कुछ फोटो शेयर की है जिसमें दोनों मस्ती के मूड में है। सोशल मीडिया पर ये देखते ही देखते मिनटों में वायरल हो गईं। दोनों हसीनाएं बीच पर फुल ऑन मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। एक फोटो में मौनी बीच पर झूला झूल रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में दिशा और मौनी एक साथ पोज दे रही हैं।

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे कहां घूम रही हैं, लेकिन लग रहा है कि वे मालदीव में हैं। इससे पहले भी वे एक साथ कई बार वेकेशन पर गई हैं। हाल ही दिशा, मौनी के 'बदमाश' रेस्टोरेंट के आउटलेट के लॉन्च पर पहुंची थीं। तब मौनी ने काफी बोल्ड ड्रेस पहनी थी, जो चर्चाओं में रही थी। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'योद्धा' में दिखेंगी। उनके पास ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कंगुवा’ जैसे प्रोजेक्ट भी हैं। दूसरी ओर, मौनी आखिरी बार 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' वेब सीरीज में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम