न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण की फिल्म का नाम और कलाकार बताने पर मिलेगा ईनाम, विक्की-रश्मिका ने की एक-दूसरे की तारीफ

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन खत्म हो चुका है। यह OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा था। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 7:16:46

2 News : करण की फिल्म का नाम और कलाकार बताने पर मिलेगा ईनाम, विक्की-रश्मिका ने की एक-दूसरे की तारीफ

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन खत्म हो चुका है। यह OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा था। इस दौरान बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां नजर आईं। अब करण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अगली फिल्म की घोषणा की है, लेकिन इसमें उन्होंने इसके नाम को लेकर थोड़ा सस्पेंस रखा है। उन्होंने न तो फिल्म का नाम बताया और न ही कास्ट के बारे में कुछ कहा। करण ने ये फैंस से फिल्म का नाम गेस करने के लिए कहा है। साथ ही ये भी कहा है कि जो भी उनकी फिल्म के नाम को गेस करेगा उसे वो ईनाम देंगे।

करण ने लिखा, “अनुमान लगाना शुरू कर दीजिए।” उन्होंने जो पिक्चर पोस्ट की है उस पर लिखा है, “यह कोई फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं है। इस फिल्म की हम पिछले साल से शूटिंग कर रहे हैं। हमने इसे सीक्रेट रखा, क्योंकि डेब्यू डायरेक्टर का फैसला था कि फिल्म से जुड़े प्रमुख पहलुओं को न बताया जाए, यहां तक कि क्रू को भी नहीं। इसलिए हमने इसे छिपाकर रखा।” करण ने आगे संकेत दिया कि फिल्म में साउथ का एक सुपरस्टार है, जिसने अभी-अभी सक्सेसफुल पैन इंडिया फिल्म दी है।

दूसरी कास्ट के बारे में करण ने कहा कि वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बहुत पसंद की जाती हैं और उन्हें हमेशा अपनी इमोशनल जर्नी से लोगों को हैरान किया है। तीसरा एक एक्टर जो इस फिल्म से डेब्यू कर रहा है और बिना थके इतनी मेहनत कर रहा है कि उसे उसकी जगह मिल सके। करण ने आगे लिखा कि ये फिल्म तैयार है और जल्द ही रिलीज की जाएगी।

कोई गेस?? अगर आप फिल्म के टाइटल और बाकी डिटेल्स को सही गेस कर पाते हैं- तो हमें आपको फिल्म की झलक दिखाने के लिए बुलाने में बेहद खुशी होगी। विद लव टीम।” अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि करण जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो 'सरजमीं' है। इसके डायरेक्टर बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी हैं। इसके अलावा उनके हिसाब से साउथ का सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन, एक्ट्रेस काजोल और डेब्यू स्टार इब्राहिम अली खान हैं।

‘छावा’ फिल्म में साथ नजर आएंगे विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना

एक्टर विक्की कौशल की पिछली फिल्म ‘सैम बहादुर’ खूब सुर्खियों में रही। हालांकि रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ मूवी के साथ 1 दिसंबर को ही रिलीज किए जाने से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद विक्की को खास तौर से नोटिस किया गया। हर कोई विक्की की एक्टिंग की तारीफ करता नजर आया। अब विक्की ने अपनी आगामी फिल्म। 'छावा' की एक्ट्रेस ‘एनिमल’ फेम रश्मिका मंदाना को ‘प्रमुख प्रेरणा’ बताया है।

विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में जाकर रश्मिका की एक स्टोरी को दोबारा पोस्ट किया, जहां उन्होंने फिल्म खत्म करने के बाद कलाकारों और क्रू के प्रति आभार व्यक्त किया। रश्मिका ने लिखा था, “शूटिंग के आखिरी दिन को छोड़कर फिल्मांकन के दौरान विक्की उनके प्रति बहुत दयालु रहे। अपनी अगली स्टोरी में रश्मिका ने विक्की को 'महाराज' बताते हुए लिखा, “आपके साथ काम करना बहुत आनंददायक रहा। आप बहुत गर्मजोशी भरे और दयालु हैं, लेकिन अधिकांश दिन आप अद्भुत थे।

मैं मजाक कर रही हूं, आप एक रत्न हो। मैं हमेशा आपके लिए शुभकामनाएं दूंगी। बहुत आनंद आ रहा था। मां ने आपके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।” इसका जवाब देते हुए विक्की ने लिखा, “रश्मिका मंदाना, नीन येन्नने उलिया? पूरा सेट आपकी गर्मजोशी और ऊर्जा को बेहद मिस कर रहा है। लोग यह नहीं जानते कि आप बुरे दिनों में जो मुस्कान देती हैं, वह अधिकांश लोगों के सबसे अच्छे दिनों में होने वाली मुस्कान से बड़ी और बेहतर होती है। प्रमुख प्रेरणा, हमारी येसुबाई बनने के लिए धन्यवाद और आंटी के प्रति मेरा भी आभार।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम