न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण ने शेयर किया ‘कभी अलविदा ना कहना’ का BTS Video, धर्मेंद्र से किसिंग सीन के बारे में ऐसे की थी बात

साल 2006 में आई मल्टीस्टारर फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' की रिलीज को आज रविवार (11 अगस्त) को 18 साल पूरे हो गए हैं। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Aug 2024 7:24:24

करण ने शेयर किया ‘कभी अलविदा ना कहना’ का BTS Video, धर्मेंद्र से किसिंग सीन के बारे में ऐसे की थी बात

साल 2006 में आई मल्टीस्टारर फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' की रिलीज को आज रविवार (11 अगस्त) को 18 साल पूरे हो गए हैं। यह बहुत से लोगों की फेवरेट मूवी है। इसकी कहानी से लेकर गाने तक फैंस को सबकुछ पसंद आता है। इसमें शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी और अनुपम खेर ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में शाहरुख और रानी के शादीशुदा किरदारों को अपने-अपने लाइफ पार्टनर को धोखा देते हुए दिखाया गया है।

फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने इसका एक BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी स्टारकास्ट एक-दूसरे के साथ मस्तीभरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में करण की झलक दिखती है, इसके बाद वे शाहरुख के साथ मस्ती करते हैं। फिर एक-एक करके फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की झलक है, जिसमें प्रीति, अमिताभ बच्चन, अभिषेक, जया बच्चन और किरण खेर सब हैं। ये सभी स्टार्स मस्ती में डूबे हुए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस पर जमकर लाइक्स और कमेंट बरसा रहे हैं।

करण ने कैप्शन में लिखा है, “कभी अलविदा ना कहना वह रास्ता था, जिसे मुझे नहीं अपनाना चाहिए था। मगर यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा फैसला था। इस फिल्म ने मुझे न केवल मेरे बेहतरीन कलाकारों के साथ सबसे अच्छा समय दिया, बल्कि इसके साथ ही इसने मुझे उन कहानियों को बताने का साहस भी दिया, जिन पर मैंने अपने विश्वास करके उन रिश्तों के बारे में बताया जो काफी उलझे थे, मगर बेहद खूबसूरत थे।”

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र-शबाना का किसिंग सीन रहा था चर्चित

स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान अपने टीवी डेब्यू को लेकर खूब चर्चा में हैं। टॉक शो ‘आपका अपना जाकिर’ सोनी टीवी पर शनिवार (10 अगस्त) से शुरू हुआ। शो में पहले गेस्ट बनकर फिल्ममेकर करण जौहर पहुंचे। इस शो में खूब हंसी-मजाक के साथ-साथ कई किस्से भी सामने आए। इस दौरान करण ने पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के एक सीन को लेकर खुलासा किया।

जाकिर ने करण से पूछा कि उन्होंने RARKPK में शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन के बारे में धर्मेंद्र से क्या कहा था। इस पर करण ने बताया, “मैं थोड़ा शाई हो गया था जब मैं धरमजी के पास गया था और नरेट करने के लिए। क्योंकि सीक्वेंस कुछ ऐसी थी जहां उनको गाना है ‘अभी ना जाओ छोड़ के।’

उसके बाद आप जानते हैं कि सीक्वेंस के अंत में होता क्या है। वो पार्ट जब आया, तो मैं खुद शरमाने लगा। तो उन्होंने पूछा कि क्या हुआ? मैंने कहा कि सीक्वेंस के अंत में ये होता है, उन्होंने कहा, ‘तो? मैं एक्टर हूं और तुम डायरेक्टर हो। जो आप मुझसे कहो, मैं कर दूंगा।” पिछले साल 28 जुलाई को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क