न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सरोगेसी से जुड़वां बच्चों के पिता बने करण ने किए ये खुलासे, BB-17 में इस कंटेस्टेंट को लगाएंगे फटकार

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं जो सरोगेसी के जरिए पिता बने हैं। मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का नाम भी इस लिस्ट में आता है। करण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 6:37:18

2 News : सरोगेसी से जुड़वां बच्चों के पिता बने करण ने किए ये खुलासे, BB-17 में इस कंटेस्टेंट को लगाएंगे फटकार

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं जो सरोगेसी के जरिए पिता बने हैं। मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का नाम भी इस लिस्ट में आता है। करण साल 2017 में जुड़वा बच्चों यश और रूही के पिता बने थे। करण और उनकी मां हीरू जौहर दोनों बच्चों की दिलो-जान से देखभाल करते हैं। अब 51 साल के करण ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कब और कैसे उन्होंने सरोगेसी के माध्यम से पिता बनने का फैसला किया था।

करण ने ‘द वीक’ से बात करते हुए कहा कि जब मैं 40 का था, मेरी मां ने मुझसे सवाल किया कि शादी तो करनी नहीं है तो तुमने जिंदगी को लेकर क्या प्लान किया है? मैंने उनसे कहा मुझे सच में बच्चे चाहिए। ये सुनकर वो खुश हुईं पर मुझे वक्त चाहिए था। मेरी मां ने मुझे एक साल बाद फिर से याद दिलाया। मैंने उन्हें तब बताया जब डॉक्टरों ने मुझे बता दिया कि प्रेग्नेंसी को 3 महीने पूरे हो गए हैं। उम्मीद थी कि बच्चों का जन्म अप्रैल में होगा पर वे फरवरी में ही पैदा हो गए।

उनके पैदा होने के बारे में मुझे लंदन जाते वक्त फ्लाइट से ही ऐलान करना पड़ा क्योंकि मैं जानता था कि कई न्यूजपेपर इस खबर को छाप देंगे। मैं करीब एक महीने बाद अस्पताल जा सका था। उल्लेखनीय है कि करण की नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को बढ़ावा देने को लेकर खूब ट्रोलिंग होती है। इस बारे में करण ने कहा कि मुझे ट्रोलिंग की आदत हो गई है, पर हैरत की बात है कि मेरे बच्चों को खूब प्यार मिलता है। जब मैं बच्चों के बारे में कुछ शेयर करता हूं तो एक भी नेगेटिव कमेंट नहीं आता।

‘वीकेंड का वार’ में करण जौहर लेंगे ईशा मालवीय की क्लास

कलर्स टीवी पर इन दिनों टेलीविजन की दुनिया के सबसे विवादित शो में से एक ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन ने धूम मचाई हुई है। इसमें हर तरह का मसाला है। शो का ये हफ्ता फैमिली वीक में बिता। घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को अपने घरवालों से मिलने का मौका मिला। कुछ इमोशनल हुए तो कुछ खुशी से झूम पड़े। शो में अभिषेक की मां ने बेटे से मिलने के बाद ईशा मालवीय को फटकार लगाई।

इस बीच, ‘वीकेंड का वार’ में करण जौहर, ईशा की जमकर क्लास लगाते दिखेंगे। करण एक बार फिर शो के परमानेंट होस्ट सुपरस्टार सलमान खान की जगह आएंगे। घर में इन दिनों मुनव्वर फारुकी के करेक्टर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में ईशा ने भी मुनव्वर को लेकर एक ऐसा ही बयान दे दिया।

शो के प्रोमो में करण कह रहे हैं कि ईशा आपने मुनव्वर के बारे में ये कहा है कि उसने कई लोगों को यूज एंड थ्रो किया है। मैं ये जानना चाहता हूं कि क्या आप खुद की हिस्ट्री भूल गईं? इसके बाद ईशा सफाई देने की कोशिश करती हैं। तब करण करते हैं कि मैं मासूम होने की एक्टिंग को भी समझता हूं और असल में मासूम होने को भी समझता हूं। ये आपका डबल स्टैंडर्ड दिखा रहा है।

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम