न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी को लेकर ट्रोल होने पर भड़के करण ने दिया करारा जवाब, जानें-‘डंकी’ और ‘सालार’ की कुल कमाई

करण जौहर अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में आते रहते हैं। इन दिनों उनका ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 2:03:02

2 News : शादी को लेकर ट्रोल होने पर भड़के करण ने दिया करारा जवाब, जानें-‘डंकी’ और ‘सालार’ की कुल कमाई

करण जौहर अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में आते रहते हैं। इन दिनों उनका ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ काफी हिट हो रहा है। इसमें आने वाली सेलिब्रिटी जोड़ी से मीडिया को चटखारेदार मसाला मिल रहा है। शो में करण बॉलीवुड हस्तियों से दिलचस्प अंदाज में सवाल पूछकर उनके अंदरूनी राज खुलवाते हैं। फिलहाल करण खुद पर्सनल लाइफ के कारण लाइमलाइट में हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर शादी नहीं करने की वजह से ट्रोल किया गया।

यूजर्स ने उनसे पूछा कि शादी कब करोगे। साथ ही सलाह दे डाली कि दोनों बच्चों का ध्यान रखने और मां के टाइमपास के लिए शादी कर लो। इस पर करण भड़क गए और उन्होंने ट्रोलर्स की क्लास लगा डाली। करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि कोई भी बहू सास के लिए टाइमपास नहीं होती। मेरी मां मेरे साथ मिलकर बच्चों का अच्छे से ध्यान रखती हैं। मेरी मां को बहू की जरूरत नहीं है।

मेरी मां की जिंदगी में मैं और मेरे बच्चे रुही और यश काफी हैं। उनकी लाइफ हमारे प्यार से भरी हुई है। बहू लाना कोई ऑप्शन नहीं है। अगर मैं कभी लाइफ में शादी करता हूं तो वह मैं अपने लिए करूंगा, वह लड़की मेरा खालीपन भरेगी, किसी और का नहीं। मैं शादी तब करूंगा जब मुझे लगेगा। वैसे भी मेरे बच्चे खुशकिस्मत हैं कि उन्हें मेरी मां का आशीर्वाद मिल रहा है।

karan johar,filmmaker karan johar,karan johar trollers,karan johar marriage,box office collection,dunki,salaar,animal

‘डंकी’ ने पूरी दुनिया में छुआ 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा, ‘सालार’और ‘एनिमल’...

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'डंकी' को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है और यह वर्किंग डेज में भी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। अब 'डंकी' की कमाई के 8वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 'डंकी' ने गुरुवार (28 दिसंबर) को 9 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 161.01 करोड़ रुपए हो गया है। पूरी दुनिया की बात करें तो फिल्म 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसने कुल 305 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। 'डंकी' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख की यह पहली फिल्म है। इसमें शाहरुख पहली बार एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर, सतीश शाह, दीया मिर्जा और परीक्षित साहनी भी हैं।

दूसरी ओर, 22 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘सालार’ ने भारत में 7वें दिन महज 5.08 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300.68 करोड़ रुपए का कलेक्शन पूरा कर लिया है। ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास और ‘केजीएफ’ निर्देशक प्रशांत नील के पहली बार ‘सालार पार्ट 1 : सीजफायर’ से साथ आए हैं। फिल्म ने भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया।

फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ श्रुति हासन, जगपति बाबू, माइम गोपी, श्रिया रेड्डी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'एनिमल' की बात करें तो इसने बुधवार यानी की 28वें दिन सभी भाषाओं में मिलाकर 0.80 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म की भारत में कुल कमाई 540.84 करोड़ रुपए हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम