न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी ने लिया शिखर का नाम तो उछल पड़े करण, देखें वीडियो, जानें साल के अंतिम दिन ‘डंकी-सालार’ की कमाई

‘कॉफी विद करण सीजन 8’ के अगले एपिसोड में कपूर सिस्टर्स जान्हवी और खुशी की जोड़ी नजर आने वाली है। शो के होस्ट मशहूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jan 2024 2:13:35

2 News : जान्हवी ने लिया शिखर का नाम तो उछल पड़े करण, देखें वीडियो, जानें साल के अंतिम दिन ‘डंकी-सालार’ की कमाई

‘कॉफी विद करण सीजन 8’ के अगले एपिसोड में कपूर सिस्टर्स जान्हवी और खुशी की जोड़ी नजर आने वाली है। शो के होस्ट मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले नए एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जो काफी मजेदार लग रहा है। इसमें जान्हवी और खुशी के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही है। साथ ही करण दोनों से उनके अफेयर पर जवाब पाने की कोशिश में जुटे हुए नजर आ रहे हैं।

करण ने रैपिड फायर राउंड में जान्हवी से पूछा कि उन्होंने अपने मोबाइल में स्पीड डायल पर किन 3 लोगों के नंबर सेव किए हैं। इस पर जान्हवी ने पहले नंबर पर अपने पिता बोनी कपूर, दूसरे नंबर पर अपनी बहन खुशी और तीसरे नंबर पर अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखू यानी (शिखर पहाड़िया) का नाम लिया। शिखर का नाम सुनते ही करण नाचने लगते हैं। जान्हवी अपने चाचा अनिल कपूर की मिमिक्री करती नजर आईं तो वहीं खुशी ने भी वेदांग रैना के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर रिएक्ट किया।

प्रोमो में जान्हवी को खूबसूरत मैरून रंग की ड्रेस में देखा जा सकता है। वहीं खुशी यलो कलर की ड्रेस में नजर आईं। इस मौके पर दोनों बहने बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही थीं। ये पहला मौका है जब वे एक साथ किसी चैट शो का हिस्सा बनी हों। वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी की पिछली फिल्म वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ थी। अब वह राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर और मिसेज माही’ फिल्म में दिखेंगी। दूसरी तरफ खुशी ने पिछले महीने नेटफ्लिक्स पर आई जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था। अब खबरें हैं कि करण ने अपनी अगली फिल्म में खुशी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को साइन किया है।

रविवार होने से ‘डंकी’ और ‘सालार’ को मिला अच्छा रिस्पोंस

शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक थी। इस मूवी को 22 दिसंबर को थिएटर में रिलीज के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसका चार्म धीरे-धीरे कम पड़ रहा था, लेकिन अब दूसरे रविवार (31 दिसंबर) को फिल्म की कमाई में एक बार फिर तेजी देखी गई।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'डंकी' ने रिलीज के 11वें दिन यानी 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'डंकी' की भारत में कुल कमाई अब 188.22 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रेड चिली एंटरटेनमेंट के द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक 'डंकी' ने अब तक दुनियाभर में 361.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। 'डंकी' ने 29.2 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी।

प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सालार : पार्ट 1 - सीजफायर' शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की मुख्य भूमिका है। साल के अंतिम दिन (31 दिसंबर) भी फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। यह 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने 10वें दिन 14.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

इसी के साथ इसका भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 344.67 करोड़ रुपए हो गया है। उधर, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने 31 दिसंबर को रिलीज के 31वें दिन भारत में 1 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इसी के साथ ‘एनिमल’ की कुल कमाई अब 544.86 करोड़ रुपए हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम