न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण जौहर ने की प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ, ‘ड्रीम गर्ल 2’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे ये सितारे

करण जौहर को बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों में से एक माना जाता है। करण अक्सर किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहते हैं। अब करण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 12:55:39

करण जौहर ने की प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ, ‘ड्रीम गर्ल 2’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे ये सितारे

करण जौहर को बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों में से एक माना जाता है। करण अक्सर किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहते हैं। अब करण ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड यात्रा में सफल हुई हैं। करण ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रियंका को ताकत से आगे बढ़ते हुए देखना और सही में उस तरह की सफलता हासिल करना जो उसने अपनी शर्तों पर हासिल की है...वह हमेशा अद्भुत रहा है। वह जिस भी मंच पर रही हैं, वह हर चीज जिसके लिए वह खड़ी हुई हैं और उसका प्रतिनिधित्व करती है.. वह शानदार है।’

उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड को छोड़ने और उसके पीछे की वजह का खुलासा किया था। प्रियंका ने कहा था कि मुझे बॉलीवुड में एक कोने में धकेला जा रहा था। मेरे सामने ऐसे लोग थे जो मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मैं उस खेल को खेलने में अच्छी नहीं हूं इसलिए मैं राजनीति से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे ब्रेक की जरूरत है।

इसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स करण जौहर सहित कई लोगों पर निशाना साध रहे थे। करण को 'मूवी माफिया' भी कहा जाता है। समय-समय पर उन पर नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) से लेकर लोगों का करियर बर्बाद करने तक का आरोप लगता रहता है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी करण को कठघरे में खड़ा किया गया था।

karan johar,priyanka chopra,bollywood,hollywood,dream girl 2,nepotism,ayushmann khurrana,ananya panday

100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है आयुष्मान-अनन्या की ‘ड्रीम गर्ल 2’

कॉमेडी से भरपूर ‘ड्रीम गर्ल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन करने में सफल रही। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, 'ड्रीम गर्ल 2' ने रिलीज के 19वें दिन मंगलवार (12 सितंबर) को 55 लाख रुपए का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 100.56 करोड़ रुपए हो गया है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई 150 करोड़ रुपए की ओर है। मंगलवार रात इसकी सक्सेस पार्टी आयोजित की गई।

इसमें बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार्स पहुंचे। सबसे पहले बात करते है फिल्म के लीड स्टार्स आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की, जो इस पूरी पार्टी में लुक्स की वजह से छाए रहे। अनन्या क्रीम कलर का लंहगा पहने दिखाई दीं। उनके साथ आयुष्मान भी नजर आए। दोनों ने साथ में मीडिया को जमकर पोज दिए और एक-दूसरे के साथ मस्ती की। साल 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ का पार्ट रहीं एक्ट्रेस नुसरत भरुचा भी पहुंचीं।

बेटी एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म की सक्सेस पार्टी में गुजरे जमाने के दिग्गज हीरो जितेंद्र भी दिखाई दिए। गायक नील नितिन मुकेश पत्नी के साथ जश्न में शामिल हुए। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह की जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा। फिल्म में आयुष्मान के पिता का रोल प्ले करने वाले एक्टर अनु कपूर सूट-बूट पहनकर पहुंचे। अवनीत कौर, एक्टर राजपाल यादव, आकांक्षा पुरी, अनन्या के पिता चंडी पांडे सहित और भी कई सितारे पार्टी में मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार