न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण ने लंबा-चौड़ा नोट लिखकर की आलिया-रणवीर की तारीफ, सनी का टेडी बीयर के साथ वीडियो वायरल

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहते हैं। उनकी फिल्में और बयान उन्हें समाचारों में बनाए रखते हैं। इन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 7:33:32

2 News : करण ने लंबा-चौड़ा नोट लिखकर की आलिया-रणवीर की तारीफ, सनी का टेडी बीयर के साथ वीडियो वायरल

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहते हैं। उनकी फिल्में और बयान उन्हें समाचारों में बनाए रखते हैं। इन दिनों करण ओटीटी पर अपने चैट शो कॉफी विद करण के 8वें सीजन के चलते सुर्खियों में हैं। करण ने इसी साल जुलाई में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी के साथ 6 साल बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी की थी। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। अब करण ने रणवीर और आलिया के लिए एक प्यारा सा लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

करण ने लिखा, “साल खत्म होने से पहले मुझे इसे आप सभी के साथ साझा करने का मन हुआ। मैंने साल 2012 के बाद से आलिया को कभी सीधे तौर पर निर्देशित नहीं किया था। जिस दिन वह सेट पर आई थीं मुझे पता था कि हमारे पास वह रानी हैं, जिसकी मैंने हमेशा कल्पना की थी। उसके बाद एक ऐसी अभिनेत्री आईं, जिसके लिए मैं तैयार नहीं था और उनके उम्दा अभिनय के लिए मैं कोई श्रेय नहीं ले सकता।

उन्हें जीवन के हाईवे पर ले जाने और उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में ढालने के लिए इम्तियाज अली का हमेशा आभारी रहूंगा। SOTY तकनीकी रूप से उनका पहला लॉन्च है, लेकिन एक कलाकार के रूप में उनका असली लॉन्च हमेशा हाईवे होगा। फिल्म सेट पर आलिया का आना सभी के लिए गर्व और खुशी का पल होता था। वे अपने कैरेक्टर रानी से लगातार सवाल करती थीं। वे हर संभव कोशिश करती थीं कि रानी के किरदार को बेहतर कर सकें। यह एक कलाकार के रूप में उनका विकास है। उन्हें रानी चटर्जी के रूप में पाकर सौभाग्यशाली हूं और मुझे उम्मीद है कि उनका किरदार हमेशा लोगों के बीच याद किया जाएगा। लव यू।”

करण ने रणवीर के लिए लिखा, “रणवीर ने मुझे कभी नहीं बताया कि वे रॉकी रंधावा का किरदार निभाने के लिए कितनी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने मेरी टीम के साथ अपनी तैयारी की योजना बनाई। दिल्ली में कई महीने बिताए, पश्चिमी दिल्ली में घूमे। अपनी बोली पर काम किया! संवादों में तब तक सुधार करते रहे, जब तक कि यह उनको ठीक नहीं लगा। मुझे ऐसा लगता है कि एक सच्चे कलाकार के रूप में रणवीर की धारणा उनकी मेहनत और जुनून से बहुत अलग है।

मैं उनमें एक भूखे अभिनेता को देखता हूं, जो केवल अपने दर्शकों से प्यार और मान्यता चाहता है। रॉकी रंधावा और रणवीर बिल्कुल अलग थे। उन्होंने जो किया वह कोई नहीं कर सकता था। मैं उनका और आलिया का आभारी हूं। हम तीनों ने एक तिकड़ी के रूप में कई सालों तक मित्रता कायम की! यह सिर्फ एक फिल्म निर्माता के रूप में एक सराहना पोस्ट नहीं है बल्कि आभार व्यक्त करने वाली पोस्ट है।”

सनी देओल ने टेडी बीयर के साथ मनाया क्रिसमस का जश्न

सनी देओल के लिए यह साल शानदार रहा। उन्होंने 66 साल की उम्र में फैंस को 'गदर 2' जैसी सुपरहिट फिल्म की सौगात दी। वे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने क्रिसमस पर एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सनी ने अपने इस सेलिब्रेशन की झलक एक इंस्टाग्राम रील से दिखाई। वीडियो में सनी का टेडी बीयर के लिए प्यार देखने को मिल रहा है।

वे अपने फेवरेट टेडी बीयर के साथ क्रिसमस ट्री के पास भाई बॉबी देओल के ‘एनिमल’ फिल्म के गाने 'जमाल कुडू' पर डांस कर रहे हैं। वो टेडी को बाहों में भरे हुए हैं। सनी ने कैप्शन में लिखा, “मैंने अपने फेवरेट टेडी बीयर के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।” सनी इंट्रोवर्ट पर्सनलिटी माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें शायद ही इस तरह किसी गाने को एन्जॉय करते देखा गया हो। अब जब सनी फैंस के सामने ऐसे अवतार में आए हैं, तो लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। लोगों ने उनकी क्यूटनेस पर प्यार जताया है।

पिछले दिनों 'कॉफी विद करण' में खुलासा हुआ था कि सनी को टेडी बीयर बहुत पसंद हैं। इसके अलावा सनी के बेटे करण ने भी खुलासा किया था कि उन्हें टेडी बीयर से काफी लगाव है। सनी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनकी झोली में आमिर खान प्रोडक्शंस की 'लाहौर 1947' है। इसके अलावा सनी 'मां तुझे सलाम 2' में भी नजर आएंगे। वे हाल ही में ‘सफर’ फिल्म की शूटिंग करते दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम