न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना के बेटे जेह की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे, विद्या बालन ने इस मामले में दर्ज कराई शिकायत

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान आज बुधवार (21 फरवरी) को अपने छोटे बेटे जेह अली खान का तीसरा जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Feb 2024 7:40:28

2 News : करीना के बेटे जेह की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे, विद्या बालन ने इस मामले में दर्ज कराई शिकायत

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान आज बुधवार (21 फरवरी) को अपने छोटे बेटे जेह अली खान का तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स जेह को जन्मदिन की जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर करीना और सैफ ने जेह के लिए खास बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इसमें पूरा कपूर और पटौदी परिवार शामिल होता दिखा।

जेह के मामा रणबीर कपूर बेटी राहा और भांजी समारा के साथ पार्टी में पहुंचे। रणबीर ने समारा के साथ पैपराजी को पोज दिए, लेकिन राहा को मीडिया से दूर रखा। रणबीर, राहा को गोद में लिए पार्टी के अंदर जाते नजर आए। इस दौरान राहा की एक झलक कैमरे में कैद हुई। राहा ब्लू कलर की ड्रेस में दिखीं। समायरा, रिद्धिमा कपूर की बेटी हैं। बर्थडे बॉय जेह ब्लू जैकेट और व्हाइट शर्ट के साथ जींस पहने नजर आए। एक्ट्रेस सोनम कपूर लाडले वायु के साथ पहुंचीं।

पार्टी की थीम सुपरहीरो कॉमिक बुक्स पर रखी गई। पार्टी में सैफ की भतीजी इनाया नौमी खेमू, करीना के पिता रणधीर कपूर, एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने बच्चों के साथ ने भी शिरकत की। बता दें कि सैफ और करीना साल 2012 में विवाह बंधन में बंधे थे। उनके बड़े बेटे तैमूर का जन्म 2016 और जेह का जन्म 2021 में हुआ था।

विद्या बालन के नाम से इंस्टाग्राम पर चल रहा था फेक अकाउंट

एक्ट्रेस विद्या बालन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह फैंस को फोटो और वीडियो के जरिये लगातार अपडेट देती रहती हैं। पिछले महीने पता चला था कि विद्या के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट चलाया जा रहा था जिसके बारे में खुद एक्ट्रेस ने बताया था। विद्या ने लोगों से अपील की थी कि वे इस अकाउंट को ब्लॉक और रिपोर्ट करें।

उन्होंने कहा था कि एक अज्ञात व्यक्ति इंडस्ट्री में काम का अवसर दिलाने के झूठे वादे के साथ लोगों से संपर्क कर रहा है और इसी बहाने वो लोगों से पैसे मांग रहा है। अब विद्या ने इसी मामले में खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। न्यूज एजेंसी ANI ने मुंबई पुलिस के हवाले से विद्या से जुड़ा एक ट्वीट शेयर किया।

इसमें लिखा है, “बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने उनके नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने और लोगों से पैसे मांगने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने हूबहू इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लोगों से नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर पैसे मांगे। खार पुलिस ने आईटी की धारा 66 (सी) के तहत एफआईआर दर्ज की है।” विद्या के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 92 लाख है। विद्या जल्द ही फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आएंगी। फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी। विद्या ‘भूल भुलैया 3’ में भी दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम