न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल ने गिन्नी को जन्मदिन पर ऐसे दी बधाई, अभिषेक-ऐश्वर्या ने दुबई में मनाया आराध्या का बर्थडे

आज शनिवार (18 नवंबर) को मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ का जन्मदिन है। इस मौके पर कपिल ने अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 6:36:41

2 News : कपिल ने गिन्नी को जन्मदिन पर ऐसे दी बधाई, अभिषेक-ऐश्वर्या ने दुबई में मनाया आराध्या का बर्थडे

आज शनिवार (18 नवंबर) को मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ का 34वां जन्मदिन है। इस मौके पर कपिल (42) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गिन्नी के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्हें खूबसूरत अंदाज में विश किया। कपिल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की हैं। ये तस्वीरें इग्लैंड के लंदन ब्रिज और एक होटल के बाहर की हैं। पहली तस्वीर में कपिल और गिन्नी एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में कपल स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रहे हैं।

तस्वीरों के साथ कपिल ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो गिन्नी चतरथ, हर चीज के लिए थैंक्स।” ब्रिज वाली तस्वीर में कपिल ने डेनिम के साथ रेड कलर जैकेट पहनी है और चश्मा लगाया हुआ है। गिन्नी ऑल ब्लैक लुक में है। होटल के बाहर वाली तस्वीर में कपिल ने ग्रे रंग का जिपर सेट और गिन्नी ने ब्लैक नेट वाली काली ड्रेस पहनी है।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय तक एक-दूसरे को जानने के बाद कपिल और गिन्नी ने 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में शादी कर ली थी। कपल ने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बता दें कि कपिल जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक नया कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ अर्चना पूरन सिंह, राजीव ठाकुर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी रहेंगे।

फैन ने रेडिट पर शेयर की बच्चन परिवार की फोटो

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या शुक्रवार (17 नवंबर) को 12 साल की हो गई। उनकी लेटेस्ट फोटो से पता चलता है कि तीनों इस मौके का जश्न मनाने के लिए दुबई गए थे। एक 'Reddit' यूजर ने तीनों की क्लिक की गई तस्वीर शेयर की। इसके अलावा अभिषेक व ऐश्वर्या को अपने एक फैन के साथ पोज देते हुए भी देखा गया।

फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यूजर ने बाकी नेटिजंस से सवाल पूछते हुए लिखा कि युगल के अलग होने की अफवाहों के बीच क्या लगता है कि ये परिवार आराध्या का 12वां जन्मदिन मनाने के लिए कहां गया है। इस पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी राजकुमारी का जन्मदिन मनाने के लिए दुबई में हैं, कुछ ने लिखा की वे छुट्टियां बिताने गए हैं।

कुछ ने यह भी लिखा की कैसे ऐश्वर्या और अभिषेक ने तस्वीरों के साथ अलगाव की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। एक नेटीजन ने यह भी लिखा, “पहली तस्वीर में, ऐसा क्यों लग रहा है कि ऐश्वर्या और आराध्या फोटोशॉप्ड हैं?”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे